एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के लिए चुनाव अधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। हालांकि, इसका फैसला अमुटा ईसी करेगी। अमुटा का चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया से चुनाव अधिकारी कराएंगे, लेकिन अभी तक चुनाव अधिकारी के नाम पर मुहर न लग पाई है।
चुनाव करा रहे मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मुजाहिद बेग ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कुलपति ने 14 सितंबर को चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया से न होने के चलते उसे रद्द कर दिया था। 15 सितंबर को सचिव व संयुक्त सचिव पद पर चुनाव होना था।
बाकी अध्यक्ष पद पर प्रो. चांदनी बी व कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। नए चुनाव अधिकारी का फैसला अमुटा ईसी को लेना है। पूर्व अध्यक्ष कोई नहीं है, जबकि पूर्व सचिव डॉ. मोहम्मद शाहिद, प्रोफेसर अब्दुस सलाम, प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान व प्रोफेसर आफताब आलम शामिल हैं, जिसे चुनाव सांविधानिक प्रक्रिया से कराने की जिम्मेदारी कुलपति ने दे रखी है। इनमें कोई भी चुनाव अधिकारी बनने के लिए इच्छुक नहीं है।