{"_id":"670954a7c35c4bf75a0cf896","slug":"search-for-two-saraf-absconding-in-theft-from-bjp-leader-house-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाजपा नेता के घर चोरी में फरार दो सराफ की तलाश, तीन टीमें गठित, लगातार दी जा रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाजपा नेता के घर चोरी में फरार दो सराफ की तलाश, तीन टीमें गठित, लगातार दी जा रही दबिश
Sat, 12 Oct 2024 02:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:09 AM IST
सार
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित गभाना हाउस निवासी ठाकुर रघुराज सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह के घर से उनके नौकर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात चुराए थे। आरोपियों ने दो अलग-अलग सराफ के यहां चोरी किए गहने बेचे थे।
विज्ञापन
पुलिस दे रही दबिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के भवन व अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस दोनों सराफ की तलाश कर रही है। इसमें एक सराफ दुकान बंद कर फरार हो गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित गभाना हाउस निवासी ठाकुर रघुराज सिंह के बेटे नरेंद्र प्रताप सिंह के घर से उनके नौकर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात चुराए थे। आरोपियों ने दो अलग-अलग सराफ के यहां चोरी किए गहने बेचे थे। मामले में पुलिस एक नौकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस की तीन टीमें चोरी का माल खरीदने व उसे गलाने के आरोपी सराफ की तलाश कर रही है। सीओ बन्नादेवी आरके सिंह ने बताया कि सराफ की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन