फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Search for Suresh's family members found in Assam in Aligarh

असम में मिले सुरेश के परिजनों की अलीगढ़ में तलाश

Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Search for Suresh's family members found in Assam in Aligarh
असम के तेजपुर में भटकते मिले सुरेश नामक एक व्यक्ति के परिजनों और घर की तलाश में श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन के पदाधिकारी पिछले तीन दिन से अलीगढ़ शहर में लेकर घूम रहे हैं। अभी तक इस कार्य में उन्हें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

संस्था से जुड़े शैलेश शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले सुरेश नामक मानसिक रूप से अस्वथ्य व्यक्ति असम के तेजपुर में सड़कों पर भटकते हुए मिले थे। इस पर उन्हें मानसिक अस्पताल (लोकप्रिय गोपीनाथ बरढ़ले क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संगठन) असम में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

सुरेश के उचित पुनर्वास के लिए उन्हें मुंबई की संस्था श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन को रेफर किया गया। यह संस्था सड़कों पर भटकने वाले लावारिस एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए कार्य करती है। संस्था के संस्थापक ट्रस्टी एवं मनोचिकित्सक डॉ. भरत वाटवानी की देखरेख में उनका इलाज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल कुमार द्वारा काउंसिलिंग की गई तो सुरेश ने स्वयं को अलीगढ़ के कठपुला के पास का रहने वाला बताया। उन्होंने अपनी माता का नाम मूर्ति देवी, पत्नी का नाम उर्मिला, बच्चों के नाम वीरेंद्र, सुनील एवं बबलू बताया है जो किराना की दुकान करते हैं। श्रद्धा संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल कुमार सुरेश को अलीगढ़ लेकर पहुंचे किंतु यहां पिछले तीन दिन में सुरेश को किसी ने नही पहचाना है। सुरेश के बारे में किसी को जानकारी हो तो वह मोबाइल नंबर 7536097882, 9557779368, 9923076947 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed