{"_id":"6937ca042e6f73414b099201","slug":"search-continues-for-missing-suspended-inspector-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लापता निलंबित इंस्पेक्टर की तलाश जारी, दाऊद खां में मिला एक शव, पहचान के लिए बुलाया मां को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लापता निलंबित इंस्पेक्टर की तलाश जारी, दाऊद खां में मिला एक शव, पहचान के लिए बुलाया मां को
Tue, 09 Dec 2025 12:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:35 PM IST
सार
इंस्पेक्टर अनुज कुमार 17 सितंबर को गायब हो गए। मां सुशीला ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही शासन व हाईकोर्ट स्तर पर शिकायत की। तब उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा से लापता हुए निलंबित इंस्पेक्टर की तलाश के प्रयास में पूरा जोर लगाए हुए है। इसी कड़ी में अब जीआरपी क्षेत्र से लेकर आसपास के जिलों में मिले अज्ञात शवों के जरिये भी उसे तलाशा जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी अलीगढ़ ने दाऊद खां क्षेत्र में मिले एक शव से मिले सामान के सहारे निरीक्षक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए निरीक्षक की मां को नोटिस भेजकर बुलाया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी निवासी व अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनुज कुमार महुआखेड़ा क्षेत्र की प्रभात नगर कॉलोनी में रहते थे। लापरवाही पर इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। हालांकि इंस्पेक्टर ने एसएसपी के समक्ष अपना पक्ष भी नहीं रखा था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार 17 सितंबर को गायब हो गए। मां सुशीला ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही शासन व हाईकोर्ट स्तर पर शिकायत की। तब उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आसपास के जिलों में मिले अज्ञात शवों से भी पहचान के प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में सभी को अनुज का विवरण भेजा गया है। जिसमें उन सामानों का भी उल्लेख है, जो लापता होने के समय उसकी मां के द्वारा अनुज के पास बताए गए थे।
विज्ञापन
इसी क्रम में जीआरपी अलीगढ़ को दाऊद खां के पास अनुज के गायब होने के तीसरे दिन एक शव मिला था। हालांकि उस समय अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। मगर सामान सुरक्षित है। मां के द्वारा दिए गए विवरण से सामान का मिलान होता दिख रहा है। जिसके आधार पर जीआरपी ने अनुज की मां को नोटिस के जरिये सूचना भेजी है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक इतना ही बताते हैं कि यह एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया के तहत डीसीआरबी से यह प्रयास कराए जा रहे है।
विज्ञापन