फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scuffle with JE, complaint filed against three

Aligarh News: जेई के साथ धक्का-मुक्की, तीन के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 13 Mar 2024 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with JE, complaint filed against three
मंगलवार को ग्राम मिर्जापुर में बिजली चोरी पकड़े जाने पर जेई केे साथ धक्का-मुक्की की गई। इस पर जेई ने तीन लोगों के खिलाफ थाना जवां में तहरीर दी है। रोहताश उपकेंद्र अमरौली पर अवर अभियंता हैं। 12 मार्च को लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम मिर्जापुर में रोहताश अपने स्टॉफ विकास चौधरी, भानू प्रताप, अरुण कुमार, देवव्रत शर्मा, मिंटू के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग करने के दौरान वह एक उपभोक्ता के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफाॅर्मर से मीटर तक आने वाली केबल में कट लग रहा है।
विज्ञापन




बकौल रोहताश जांच में पता चला कि उपभोक्ता चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे हैं। इसे देखकर उन्होंने स्टॉफ को चेकिंग करने हेतु छत पर भेजा तो केेबल में कट पाया गया। इसको रफा दफा करने के लिए स्टाॅफ पर दबाव बनाया गया। रफा दफा करने से मना किया तो उन लोगों ने स्टॉफ को गाली गलौज देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




रोहताश ने बताया कि जब शोरशराबा सुन वह ऊपर गए तो उपभोक्ता व उसके दोनों पुत्रों के हाथ में लाठी डंडे लिए थे। गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो उन लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। रोहताश ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वह भी थाने आ गए। उपभोक्ता व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ थाना जवां में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed