{"_id":"646fbbca430947246b0aea54","slug":"scorpios-demand-for-dowry-case-filed-against-husband-and-in-laws-aligarh-news-c-100-1-sali1012-12-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज में स्कॉर्पियो की मांग, पति सहित ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज में स्कॉर्पियो की मांग, पति सहित ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
सार
दहेज में स्कॉर्पियो की मांग को लेकर पति पीटने लगा। मोनिका ने बताया कि सनित पहले से शादीशुदा है। दूसरी शादी पैसे ऐंठने के लिए की गई। आरोप है कि ससुरावाले शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का कहना है कि पति भी पहले से शादीशुदा था। धोखे से उसने उसके साथ शादी की।
विज्ञापन
गांव पीपली कलां निवासी मोनिका पुत्री रौदास ने बताया कि उसकी शादी थाना हरदुआगंज के गांव भवनगढ़ी निवासी सनित कुमार पुत्र प्रेम सिंह के साथ इसी साल फरवरी में हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सनित, ससुर प्रेम सिंह, सास रीनू देवी, जेठ अजय, जेठानी वीरेश देवी व ननद नीतू देवी उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में स्कॉर्पियो की मांग को लेकर पति पीटने लगा। मोनिका ने बताया कि सनित पहले से शादीशुदा है। दूसरी शादी पैसे ऐंठने के लिए की गई। आरोप है कि ससुरावाले शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन