{"_id":"65e2236144eaf1b471099ee4","slug":"scorpio-riding-youth-dies-in-accident-on-yamuna-expressway-aligarh-news-c-2-1-ali1010-339522-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में स्कार्पियो सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में स्कार्पियो सवार युवक की मौत
Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को मध्यरात्रि के बाद करीब तीन बजे टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव श्यारौल के पास आगरा से गुरुग्र्राम जा रही एक स्कार्पियो और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
22 वर्षीय रोहित पुत्र जय भगवान अपने साथी आकाश पुत्र महावीर और आकाश पुत्र महेश निवासी नारूपुर फेस तीन गुरुग्राम आगरा से गुरुग्राम जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव श्यारौल के पास एक ट्रक से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में रोहित की मौके पर मौत गई जबकि दोनों साथी घायल हो गए।
टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजीव यादव पुत्र जय भगवान की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।