फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scooty skids on CM Grid's incomplete road, drug dealer dies

Aligarh News: सीएम ग्रिड की अधबनी सड़क पर फिसली स्कूटी, दवा व्यापारी की मौत

Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Scooty skids on CM Grid's incomplete road, drug dealer dies
हादसे में मृतक विकास व रोते-बिलखते परिजन। संवाद
सीएम ग्रिड योजना निर्माणाधीन गूलर रोड की सड़क पर अधूरे निर्माण (कलवट यानि पुलिया के लिए छोड़ा गया स्थान) से खुद को बचाने के प्रयास में शुक्रवार रात दवा व्यापारी विकास राठौर (37) की मौत हो गई। दुर्घटना रात करीब सवा बारह बजे उस समय हुई, जब वह बिना हेलमेट लगाए स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। सड़क पर गिरने पर सिर में चोट आने से विकास की जान चली गई।
विज्ञापन


इसे लेकर परिवार व लोगों में नगर निगम के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह यादव के अनुसार स्कूटी फिसलने से विकास की मौत हुई है। परिवार की ओर से मिली तहरीर पर अज्ञात कारणों से स्कूटी फिसलने व दुर्घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
विज्ञापन




बच्चों के लिए आइसक्रीम लेकर लौट रहे थे घर

-अधूरा निर्माण : लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर निगम के खिलाफ निकाला जबरदस्त गुस्सा



अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। शुक्रवार रात करीब नौ बजे विकास ने अपना स्टोर बंद किया। फिर वे व्यापारिक काम से फफाला थोक दवा मार्केट गए। वहां से लौटते समय बच्चों के लिए आइसक्रीम व चीला लेकर देहली गेट से गूलर रोड के रास्ते घर जा रहे थे। लक्ष्मी टॉकीज से आगे बिजलीघर के सामने सड़क निर्माण का अधबना ज्वाइंट सामने आ गया। इससे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने पर स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें पहले जिला अस्पताल व फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। माथे में गंभीर चोट आई और काफी देर तक पड़े रहने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई। दो बच्चों के पिता विकास की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। इस दुर्घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर निगम की सड़क निर्माण संबंधी व्यवस्थाओं पर जमकर भड़ास निकाली है और विकास की मौत का जिम्मेदार करार दिया है।




विकास के मामा राजकुमार ने बताया कि विकास अपने पिता के इकलौते बेटे थे। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घर में विकास अपनी मां प्रमिला, पत्नी शारिका के अलावा कक्षा छह में पढ़ रहे बेटे ओजस (12) व कक्षा दो में पढ़ रही बेटी आरू (6) संग रहते थे। रात घर आने से पहले उन्होंने बच्चों से बात की तो बच्चों ने आइस्क्रीम लेकर आने की बात कही। इस पर वे देहली गेट से बच्चों के लिए आइसक्रीम व चीला लेकर आ रहे थे।

हादसे में मृतक विकास व रोते-बिलखते परिजन। संवाद

हादसे में मृतक विकास व रोते-बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed