{"_id":"63ee9223f130202c790a7a28","slug":"scooty-rammed-by-uncontrolled-car-at-quarsi-three-injured-aligarh-news-c-2-ali1009-46986-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: क्वार्सी पर अनियंत्रित कार ने रौंदी स्कूटी, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: क्वार्सी पर अनियंत्रित कार ने रौंदी स्कूटी, तीन जख्मी
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी चौराहे के बगल में दीनदयाल अस्पताल के बाहर बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। इस दौरान कार स्कूटी सहित उस पर सवारों को 100 मीटर तक घसीटती ले गई। इस दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं, जबकि कार सवार भाग गए।
बताया गया है कि सफेद संग की कार नंबर यूपी-16-बीएक्स 6998 चौराहे से शहर की ओर जा रही थी। कार की गति बेहद अनियंत्रित थी। जैसे ही कार दीनदयाल अस्पताल के सामने पहुंची, तभी एक स्कूटी को चपेट में ले लिया और स्कूटी सवारों को 100 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। इस दौरान जोरदार टक्कर से दो लोग उछलकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान एक अन्य बाइक चपेट में आ गई। बाद में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भरती कराया, जबकि कार सवार दो युवक कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर आई पुलिस कार को थाने ले आई। जिसे लेने बृहस्पतिवार को दिन में भी कोई नहीं आया। इस दुर्घटना में आंबेडकर कालोनी गली नंबर चार निवासी पुनीत कुमार, अनीता पत्नी सर्वेश व पूजा पुत्री सतीश घायल हुए हैं।
बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत
महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र में क्वार्सी बाईपास पर बुधवार रात बाइक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बताया गया है कि सूर्य विहार निवासी 52 वर्षीय धारा सिंह सब्जी की दुकान करता था। दो बच्चों का पिता धारा सिंह रात बाईपास पर सड़क पा कर रहा था। तभी पीछे से आई बाइक ने रौंद दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन अस्पताल भी ले गए। मगर बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कार सवार ने टिर्री चालक को धुना
महानगर के क्वार्सी चौराहे पर बुधवार देर शाम मामूली विवाद में कार सवार ने टिर्री चालक को बुरी तरह धुन दिया। शाम को कार रेड लाइट पर रुकी थी। तभी पीछे से टिर्री चालक आया और कार में मामूली टक्कर लग गई। इससे कार में खरोंच आ गई। इसी बात पर टिर्री चालक को धुना गया। बाद में सिपाही ने आकर उसे बचाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
दिन में दो लूट करने वालों के फुटेज जारी, बदमाश चिह्नित
महानगर के सिविल लाइन व क्वार्सी इलाके में लूट करने वाले दोनों घटनाओं के आरोपियों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इस आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। अब उनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
बता दें कि सरसैयद नगर महिला एएमयू कर्मी गुलफशा फातिमा बेटे को लेने स्कूल जा रही थी। तभी उन्हें चाकू के बल पर लूटा गया था। इस घटना में कुछ दूरी पर सीसीटीवी में तीनों लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई। लुटेरों के चेहरे पर कपड़ा बंधा है। बाइक चला रहे युवक ने काले रंग की जैकेट व नीले रंग की जींस व बीच में बैठे लुटेरे ने लाल रंग की जैकेट व नीले रंग की पेंट पहन रखी है।
पीछे बैठा युवक काली जैकेट व काली पेंट पहने था। लुटेरे काले रंग की अपाचे बाइक पर थे। इधर, क्वार्सी के महावीरपार्क निवासी सचिन गर्ग की मां मीरा अग्रवाल से घर के दरवाजे पर हुई लूट में भी बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। यहां रिवाल्वर दिखाकर लूट को अंजाम दिया गया था। दोनों घटनाओं को पुलिस खुलासे के लिए प्रयासरत है।