फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scientists are trying to predict earthquakes

भूकंप का पूर्वानुमान लगाने में जुटे हैं वैज्ञानिक

Thu, 24 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 24 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scientists are trying to predict earthquakes
सोविनियर का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली के ज्यो हैजडर्स रिस्क मैनेजमेंट के प्रमुख प्रो. चंदन घोष ने कहा कि बाढ़ एवं तूफान की तरह भूकंप का पूर्वानुमान लगाने में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। शीघ्र ही इस शोध का सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 प्रो. घोष बुधवार को एएमयू के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में निर्माणों की भूकंपीय सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भूकंप का खतरा बढ़ रहा है, उसके दृष्टिगत यह आवश्यक हो गया है कि नए भवनों एवं इमारतों का निर्माण भूकंप विरोधी फार्मूले के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी राज्यों में भूकंप आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कई राज्य ऐसे हैं जो भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने चलती रेल गाड़ियों में स्वचालित ब्रेक द्वारा रोकने तथा बड़ी औद्योगिक सुविधाओं, गैस सप्लाई और ऊर्जा उत्पादन के आपातकालीन नियंत्रण पर केस स्टडी पेश की। आईआईटी नई दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुरेश भल्ला ने जंग के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कार्बोनेशन और क्लोराइड से प्रेरित जंग के बारे में बताया।

दिल्ली टेक्नालोजिकल यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. राजू सरकार ने इंडिया, चीन और बंगलादेश में भूकंप से हुई जन-धन की हानि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरकारी आंकड़ाें के मुताबिक लगभग चार लाख से अधिक भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि 29 हजार से अधिक भवनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।


उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण 35 बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा जो भूकंप के मानकों को सामने रखकर नहीं बनाई गई थी। कार्यक्रम को प्रो. मुमताज अहमद खान, प्रो. मुहम्मद आरिफ, प्रो. शकील अहमद, प्रो. रेहान अहमद खान, ध्रुव कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed