{"_id":"65ae95c5eaef2cab400eeb02","slug":"schools-will-open-from-january-23-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Open: 23 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, प्ले ग्रुप से यूकेजी बच्चों की तीन दिन रहेंगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Open: 23 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, प्ले ग्रुप से यूकेजी बच्चों की तीन दिन रहेंगी छुट्टी
Mon, 22 Jan 2024 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:50 PM IST
सार
अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय 23 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
स्कूल खुले
विस्तार
अलीगढ़ में 23 जनवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त बोर्ड के विद्यालय खुलेंगे। प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी के विद्यार्थियों की 25 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
ठंड और शीतलहर के चलते जिले के सभी बोर्ड के 8वीं तक के विद्यार्थियों की 20 जनवरी तक छुट्टी थी। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते विद्यालयों में अवकाश था। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालय 23 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन