{"_id":"6a6b3c5b994b874c0a0bc8ae","slug":"schools-closed-for-nine-days-in-august-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed: अगस्त में स्कूल रहेंगे नौ दिन बंद, इन अवसरों पर रहेगी छुट्टी, देखिए अवकाश की तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: अगस्त में स्कूल रहेंगे नौ दिन बंद, इन अवसरों पर रहेगी छुट्टी, देखिए अवकाश की तारीखें
Thu, 30 Jul 2026 05:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:29 PM IST
सार
पूरे अगस्त महीने में नौ दिन बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और ईद-ए-मिलाद (बारावफात) हैं। इसलिए इन अवसरों पर स्कूल में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
स्कूल में अवकाश
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
अगस्त माह में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों को कुल 9 दिनों का अवकाश मिलेगा। इनमें चार सार्वजनिक अवकाश और पांच रविवार शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और ईद-ए-मिलाद (बारावफात) जैसे प्रमुख अवसरों पर स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
अगस्त माह में अवकाश का क्रम 4 अगस्त को चेहल्लुम से शुरू होगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि शिक्षण कार्य नहीं होगा। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
इन सार्वजनिक अवकाशों के अलावा अगस्त में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को पड़ने वाले पांच रविवार भी अवकाश रहेंगे। इस प्रकार पूरे महीने में कुल नौ दिन विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन