{"_id":"643d7c7fed1bb6253404c603","slug":"school-van-full-of-children-saved-from-overturning-near-nahal-aligarh-news-c-2-1-94867-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहल के निकट बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहल के निकट बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटने से बची
Mon, 17 Apr 2023 10:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को नहल के निकट बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटने से बची। सड़क से कच्ची पटरी काफी नीचे होने के कारण स्कूल वैन असंतुलित हुई तो उसमें मौजूद विद्यार्थियों में चीख-पुकार मच गई।
बताते हैं कि अतरौली से पनेहरा जाने वाली सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बनवाया है। इस रास्ते में पड़ने वाले गांव उत्तमगढ़ी, नहल और बलीपुर में आबादी के बीच में सीसी रोड बनाई गई है। सीसी रोड बनने से सड़क के बगल की पटरियां करीब दस इंच नीचे हो गई हैं।
लोगों का कहना है कि नियमानुसार पटरियों पर मिट्टी डलवाई जानी चाहिए थी, लेकिन दिसंबर माह में सड़क निर्माण का काम खत्म होने के चार माह बाद भी पटरियों पर मिट्टी नहीं डलवाई है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत लोनिवि के अधिकारियों व आईजीआरएस पोर्टल पर भी की है। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर अनाज व भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली व बुग्गी पलट चुकी हैं। सोमवार को सामने से एक ट्रैक्टर आ जाने पर पटरी में उतरने से स्कूल वैन पलटने से बची। संवाद
विज्ञापन
- सड़क की पटरियों पर मिट्टी नहीं डाले जाने से वाहनों को निकालने में लोगों को समस्या हो रही है। कई बार शिकायतों पर भी अधिकारी टालमटोल करते आ रहे हैं। तीन दिन में पटरियों पर मिट्टी नहीं डलवाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। - डाॅ. पुष्पेंद्र लोधी, जिपं सदस्य।