फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School van full of children attacked with sticks and rods, screams and cries

Aligarh News: बच्चों से भरी स्कूल वैन पर लाठी-डंडों से हमला, चीख-पुकार

Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
School van full of children attacked with sticks and rods, screams and cries
लाठी डंडे लेकर जाते आरोपी - फोटो : samvad
बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन पर सोमवार सुबह कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। तीन हमलावरों द्वारा लाठी-डंडों से स्कूल वैन में तोड़फोड़ करने से बच्चे सहम गए और चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह से वैन पीछे कर बच्चों को किसी तरह उतारा लेकिन हमलावरों ने वैन को तहस-नहस कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना पाली मुकीमपुर के गांव कुंजलपुर स्थित एडूवेब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की वैन सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे गांव धुर्रा प्रेमनगर से सात बच्चों को लेकर वापस स्कूल जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि तभी तीन लोगों ने स्कूल वैन पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वैन में बैठे बच्चे सहम गए और रोने लगे। चालक ने किसी तरह वैन को पीछे ले जाकर उसमें से बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया, लेकिन इसी दौरान हमलावरों ने वैन को घेरकर उसमें फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

अभिभावकों के विरोध के बाद बनी तनाव की स्थिति
बच्चों से भरी वैन पर हमले की सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनको भी धमकाया, जिससे हंगामा हो गया। इस बीच चालक वैन लेकर भाग गया। घटना से गांव में तनाव जैसा माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक व उसका बेटा है जेल में

ग्रामीणों ने घटना की पृष्ठभूमि के बारे में बताया कि वैन पर हमले के आरोपी पक्ष की एक छात्रा के साथ उक्त स्कूल में छेड़खानी के साथ उत्पीड़न हुआ था, जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने गत 26 मार्च को स्कूल प्रबंधक और उसके बेटे पर इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाने सहित तमाम आरोप लगाकर बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद स्कूल के प्रबंधक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वैन पर हमला करने वाला पक्ष चाहता है कि आरोपी के स्कूल की वैन भी गांव में नहीं आनी चाहिए, इसी वजह से वैन पर हमला किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के बाद से स्कूल प्रबंधन से जुड़ा स्टाफ अलीगढ़ शहर में रहता है और यहां आकर स्कूल संचालन कर चले जाते हैं। विद्यालय काफी समय से बंद था और सोमवार से ही खुला था।

घटना संज्ञान में, मामला पुरानी रंजिश का है। तहरीर मिलने पर इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। कमलेश कुमार सीओ छर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed