फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School to class VIII closed for two days

भारी बरसात से एक से आठवीं तक के विद्यालय दो दिन बंद

Wed, 21 Sep 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:46 AM IST
सार

मौसम विभाग से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी होने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले में एक से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बुधवार एवं बृहस्पतिवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीएम की अपील, बरसात के दौरान बरतें सावधानी :डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि बारिश और खराब मौसम के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
School to class VIII closed for two days

विस्तार

मौसम विभाग से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी होने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले में एक से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बुधवार एवं बृहस्पतिवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष गौतम एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार को निर्देशित किया है कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए 21 व 22 सितंबर को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि दो दिनों से लगातार हो भारी बरसात के दृष्टिगत जगह-जगह निचले स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिन और भारी बरसात होने के संकेत दिए गए हैं। जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम की अपील, बरसात के दौरान बरतें सावधानी :
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि ऐसे स्थानों पर न जाएं जहां जलभराव की स्थिति बनती है। गहरे स्थानों, नदी, नालों, नहरों, तालाब, डैम, कुए आदि स्थानों पर जाने से बचें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। पुराने, जर्जर भवन के नीचे निवास न करें। कहा है कि बारिश और खराब मौसम के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बिजली के खंभों पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। बच्चों पर विशेष निगरानी रखें कि वह जलभराव वाले स्थान पर न जाने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी भारी बारिश के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी कर बचाव एवं सुरक्षा के उपाय बताए हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ के अनुसार छोटी नदियों और नालों से दूर रहें। नदियों के किनारे या धान के खेतों के नजदीक वाहन चलाने से बचना चाहिए। धान के खेतों में पानी भर जाने पर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि सड़क और पानी के बीच की सीमा कहां है। बिजली गिरने पर बचाव के लिये ‘दामिनी एप’ का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed