फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School children traveling between death and life video viral

Aligarh News: मौत और जिंदगी के बीच सफर कर रहे है स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल होते ही बस सीज

Sat, 11 Feb 2023 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 10:09 PM IST
सार

एक वीडियो खासा वायरल हो गया। मौत और जिंदगी के बीच सफर कर रहे हैं स्कूली बच्चे से जुड़ी इस वीडियो में चलती हुई एक निजी बस के ऊपर कुछ स्कूली बच्चे खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
School children traveling between death and life video viral
पकड़ी गई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो खासा वायरल हो गया। मौत और जिंदगी के बीच सफर कर रहे हैं स्कूली बच्चे से जुड़ी इस वीडियो में चलती हुई एक निजी बस के ऊपर कुछ स्कूली बच्चे खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं चलती बस से कुछ छात्र कूदते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो को जवां क्षेत्र का बताया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय अफसरों को संबंधित बस एवं चालक- परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर परिवहन विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। पूरे जिले में वायरल हुई वीडियो से जुड़ी बस की खोजबीन और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि जवां क्षेत्र में सहायक परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी की टीम ने वीडियो में दर्शाया गयी निजी बस को जवां क्षेत्र में संचालित होते हुए पकड़ लिया। बस का चालान करते हुए उसे सीज कर जवां थाने में खड़ा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed