फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   School bus overturned due to driver negligence

Aligarh Accident: स्कूल बस सूखी पोखर में पलटी, 27 छात्र घायल, शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला

Thu, 14 May 2026 11:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 14 May 2026 11:40 AM IST
सार

बस में बैठे छात्र सौभ्यांश ने बताया कि बस चालक अपनी खिड़की से एक बच्चे को बस में बैठा रहा था। इस बीच स्टेयरिंग छूटने से बस पलट गई। इधर, पकड़े गए बस चालक सुर्जन सिंह निवासी तेहरा ने बताया कि सामने से ईंटों से लदा ट्रैक्टर आ रहा था उसे बचाने के प्रयास में बस का पहिया सड़क के नीचे चला गया।

विज्ञापन
School bus overturned due to driver negligence
पलटी हुई स्कूल बस और अंदर से बस की हालत - फोटो : संवाद

विस्तार

अकराबाद क्षेत्र के गांव कौड़ियागंज स्थित वेंटेज कॉन्वेंट स्कूल की बच्चों से भरी बस 14 मई सुबह गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव भदरोई के पास अनियंत्रित होकर सूखी पोखर में पलट गई। हादसे में बस में सवार 27 बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बस सुबह करीब साढ़े सात बजे रामनगर, भदरोई तथा सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बाजीतपुर, खिजरपुर, गढ़िया और बारमऊ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। भदरोई गांव के पास अचानक चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क किनारे सूखी पोखर में पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। 27 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़, सिकंदराराऊ और बाजीतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना गंगीरी प्रभारी एसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बस को पोखर से निकलवा कर थाने में खड़ा कर लिया है। स्कूल प्रबंधक से देर शाम तक पूछताछ की गई। कौडि़यागंज स्थित स्कूल की छात्रों से भरी बस पलटने के मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य राखी सिंह का कहना है कि बस के सामने अचानक गोवंश आने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया है कि बस में 40 बच्चे मौजूद थे, जिसमें चार बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के जानकारी होने पर एसपी देहात मनीष मिश्रा व सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने घायल बच्चों का हाल जाना। बच्चों व उनके अभिभावकों से पूछताछ की। इधर, बस चालक से भी हादसे के कारण के बारे में पूछा। 

Trending Videos

गोबर के ढेर पर चढ़कर बस पलट गई-एडीए प्रशासन
अलीगढ़ के एडीएम प्रशासन पंकज कुमार का कहना है कि बस का एक पहिया गोबर के ढेर पर चढ़ जाने के कारण बस पलट गई। बस के सभी कागज देखे गए हैं। इतनी भारी बस और उसमें इतने बच्चों के बाद एक गोबर के ढेर पर चढ़ने से बस पलटने का दावा अजीब लग रहा है।


थाना गंगीरी अतंर्गत 14 मई को सुबह करीब 7.30 बजे एक स्कूल बस पलट जाने की सूचना मिलीद्ध पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो पता चाला कि वेटेंज स्कूल की एक बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, जो पलट गई है। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के कारण की गहनता से जांच की जा रही है।-मनीष कुमार मिश्र, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़

ये बच्चे हुए घायल
बस में घायल हुए बच्चों में गंगीरी के गांव भदरोई निवासी जतिन, प्रतीक, अनामिका, अनुष्का, नितिन कुमार और आकाश हैं। गांव रामनगर निवासी तनुज व कुशांत, निर्भय भी चोटिल हुए हैं। सिकंदराराऊ के गांव बाजीतपुर निवासी सौभंश, उतकर्स, आदित्य, कुमारी परी, केवेंद्र, आकाश, आराभिया, तनुज, टीटू वर्मा, रिंकुल, अल्का घायल हुए हैं। गांव खिजरपुर निवासी इस्ता, दीपांशु, चंद्रशेन, गांव गुरेठा व सुलतानपुर निवासी जेहरा व गांव गढि़या निवासी अनन्या सहित 27 बच्चे घायल हुए हैं। सिकंदराराऊ के टीटू वर्मा की हालत गंभीर है। 

छात्र बोला- अपनी खिड़की से बच्चे को चढ़ा रहा था चालक 
बस में बैठे छात्र सौभ्यांश ने बताया कि बस चालक अपनी खिड़की से एक बच्चे को बस में बैठा रहा था। इस बीच स्टेयरिंग छूटने से बस पलट गई। इधर, पकड़े गए बस चालक सुर्जन सिंह निवासी तेहरा ने बताया कि सामने से ईंटों से लदा ट्रैक्टर आ रहा था उसे बचाने के प्रयास में बस का पहिया सड़क के नीचे चला गया। इससे बस पलट गई। 

42 सीटर बस बैठे थे 80 से अधिक बच्चे 
हादसे के बारे में बच्चों के परिवार वालों का कहना है कि बस में करीब 80 से 90 बच्चे बैठा कर ले जाते हैं। कई बार स्कूल प्रबंधकों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, जबकि बस 42 सीटर है। इधर, एआरटीओ प्रवेश यादव ने बताया कि बस 42 सीटर बस में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चे बैठाए जा सकते हैं। इस की विभागीय जांच की जा रही है। भाकियू नेता तारवती बघेल ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से बस पलटी है। स्कूल प्रबंधन कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। बस में मात्र 40 बच्चे बैठाने चाहिए। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 


फर्श टूटने की वजह से हुई थी एक बच्ची की मौत 
करीब साढे़ तीन महीने पहले थाना दादों के गांव भूडि़या स्थित माउंट देव स्कूल की बस में बच्ची अनन्या की कासगंज के नगला साधु में बस का फर्श टूटा होने के कारण पहिये के नीचे आकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed