{"_id":"65032cf8af251490890f2e06","slug":"school-bus-crushes-scooter-female-shikshamitra-dies-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्कूली बस ने स्कूटी को रोंदा, महिला शिक्षामित्र की मौत, अन्य एक साथी घायल, बस चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्कूली बस ने स्कूटी को रोंदा, महिला शिक्षामित्र की मौत, अन्य एक साथी घायल, बस चालक गिरफ्तार
Thu, 14 Sep 2023 09:25 PM IST
चमन शर्मा
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:25 PM IST
सार
स्कूल बंद होने के बाद दोनों महिला शिक्षामित्र स्कूटी से मथुरा लौट रही थीं। राधारानी मंदिर, मांट के समीप फक्कड़ बाबा के पास वृंदावन की एक स्कूल की बस ने उन्हें रोंद दिया। इससे बीना के पैर एड़ी से कटकर अलग हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए वृंदावन के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय बीना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका शिक्षामित्र बीना
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ के गोरई में बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे राधारानी मंदिर मांट के समीप स्कूल की बस ने स्कूटी सवार दो महिला शिक्षामित्रों को रौंद दिया। इसमें एक महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
गोरई क्षेत्र के गांव कारौली निवासी बीना चौधरी पत्नी प्रहलाद सिंह और मथुरा के छटीकरा निवासी निवासी नीटू चौहान चिंता के वास स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र थीं। बीना चौधरी भी मथुरा में किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। स्कूल बंद होने के बाद दोनों स्कूटी से मथुरा लौट रही थीं।
विज्ञापन
राधारानी मंदिर, मांट के समीप फक्कड़ बाबा के पास वृंदावन की एक स्कूल की बस ने उन्हें रोंद दिया। इससे बीना के पैर एड़ी से कटकर अलग हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए वृंदावन के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय बीना ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन बेटी एक बेटे सहित परिजनों को रोता छोड़ गई है। सूचना पर पहुंची मथुरा के जमुनापार थाना पुलिस ने स्कूल बस के चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन