{"_id":"68850a43e1f79532fc0a6f2e","slug":"school-bus-collided-with-e-rickshaw-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: स्कूल बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, हादसे में पांच सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: स्कूल बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, हादसे में पांच सवारियां घायल
Sat, 26 Jul 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:33 PM IST
सार
ई रिक्शा दोपहर में सवारियां लेकर गांव बरका की ओर जा रहा था। सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचा तभी खैर की ओर से आ रही एक स्कूल की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गभाना के सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव में 26 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे स्कूल बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में बैठीं पांच सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों का पुलिस ने गांव करनपुर में ही एक चिकित्सक के पास इलाज करवाया।
विज्ञापन
बताते हैं कि ई रिक्शा दोपहर में सवारियां लेकर गांव बरका की ओर जा रहा था। सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचा तभी खैर की ओर से आ रही एक स्कूल की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार सुभाष, रश्मि, निशा, नेहा और ई रिक्शा चालक विकास निवासीगण गांव बरका कोतवाली खैर घायल हो गए। इलाज कराने के बाद सभी अपने-अपने घरों के लिए चले गए।
विज्ञापन