फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scheduled caste youth shot dead over money dispute

अलीगढ़ : रुपयों के विवाद में अनुसूचित जाति के युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste youth shot dead over money dispute
गोंडा क्षेत्र के गांव सरकोरिया में रविवार देर रात पड़ोसियों से हुए विवाद में दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके चचेरे भाई को लाठी-डंडों व फरसों से हमलाकर जख्मी कर दिया। देर रात नाजुक हालत में घायल को जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव सरकोरिया के अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय मनोज के घर रिश्तेदार आए हुए थे। शाम आठ बजे पड़ोसी के घर में चलने वाली दुकान पर सिगरेट आदि सामान खरीदने मनोज के चाचा का बेटा 20 वर्षीय अरुण गया था। इसी दौरान 70 रुपये के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वहां आरोपी पक्ष ने अरुण को लाठी डंडों से पीटा दिया। शोर पर मनोज वहां आया तो उसे भी पीटा गया। मनोज बचते हुए अपने घर की ओर दौड़ा तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से मनोज की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हमलावरों ने अरुण को फिर से बेरहमी से पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात 9 बजे इस सूचना पर गोंडा पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिवार में एक युवक की मौत व एक युवक के जख्मी होने पर कोहराम मचा हुआ है। मृत मनोज के भाई की ओर से दुकान संचालक वीरेंद्र, उसके बेटे यशपाल, अजय, परिवार के पंकज, हुशियार व टंकल को नामजद कर तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पुराने अवैध संबंधों से जुड़े विवाद को हत्या का मूल मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मनोज के चाचा ने जिला अस्पताल में पुलिस का बताया कि परिवार से पहले से विवाद चल रहा है। पूर्व में उन्होंने परिवार की महिला को घर में घुसकर छेड़ा था। इस दौरान आरोपी पक्ष का एक युवक मौके पर पकड़ा गया था, जिसके साथ मारपीट कर दी गई थी। मुकदमा भी कराया था। मगर गांव के लोगों की सहमति पर समझौता करा दिया था। तभी से वे खुन्नस आज तक मानी जा रही है। अब रुपयों के विवाद में ये घटना हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

शराब खरीदने से जुड़े विवाद की रही चर्चा
इस घटना को लेकर चर्चा है कि गांव में आरोपी पक्ष चोरी छिपे शराब बेचता है। आज भी उसे खरीदने की बात कही जा रही है। मगर खुद मृतक पक्ष इस बात को सिरे से नकार रहा है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में आरोपी पक्ष पर शराब बेचने संबंधी मुकदमा दर्ज है। ताजा इस बात की पुष्टि नहीं हो रही।

 मलखान सिंह जिला अस्पताल में घायल अरूण कुमार के साथ परिजन ।

मलखान सिंह जिला अस्पताल में घायल अरूण कुमार के साथ परिजन । - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed