फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scheduled Caste Groom horse ride stopped In Aligarh

UP: 'हमारे दरवाजे से नहीं निकाल सकते बरात'... दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की रोकी घुड़चढ़ी

Tue, 16 Jul 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

UP Hindi Latest News: यूपी के अलीगढ़ में अनुसूचित जाति के दूल्हे की घुड़चढ़ी दबंगों ने रोक दी। घुड़चढ़ी रोकने के विरोध पर युवकों की पिटाई की गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में बरात चढ़त की रस्म पूरी की गई। 

विज्ञापन
Scheduled Caste Groom horse ride stopped In Aligarh
Scheduled Caste - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जवां इलाके के सगढ़ी गांव में दबंग परिवार ने अनुसूचित जाति के युवक की घुड़चढ़ी की रस्म नहीं होने दी। यह लोग अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े हो गए और कहने लगे कि यहां से बरात नहीं जाएगी। जब बरात में शामिल कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन


बाद में सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में बरात चढ़त की रस्म पूरी की गई। इस मामले में प्रधानपति और उसके चार बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सगढ़ी गांव में एक दबंग परिवार ने अनुसूचित जाति के युवक की घुड़-चढ़ी की रस्म नहीं होने दी। 
विज्ञापन


यह लोग अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़े हो गए और कहने लगे कि यहां से बरात नहीं जाएगी। जब बरात में शामिल कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। बाद में सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में बरात चढ़त की रस्म पूरी की गई। इस मामले में प्रधानपति और उसके चार बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में मौजूद लोगों ने उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताई तो पिता पुत्र हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। पिटाई से राजेंद्र पुत्र शिवराम, सीजर पुत्र बिजेंद्र, सोनू पुत्र रामवीर सहित जॉनी, नीरज व वैभव पुत्र मुंशीलाल चोटिल हो गए। बताया जाता है कि बरात में मौजूद कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दी।

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी मौजूदगी में बरात चढ़त की रस्म पूरी कराई। बाद में प्रधानपति मुकेश गुप्ता और उसके चार बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नारायण दत्त तिवारी, थाना प्रभारी, जवां।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed