फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Save the drowning youth, kept shouting, people making video

तमाशबीन बने लोग: डूब रहा युवक बचाओ बचाओ चिल्लाता रहा...लोग वीडियो बनाते रहे

Sat, 30 Jul 2022 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 02:06 AM IST
सार

परिवार वालों का कहना है कि जान बचाने की जद्दोजहद करते हुए उसने तालाब के किनारे मौजूद लोगों से गुहार लगाई। किनारे पर खड़े लोग उसका वीडियो बनाने लगे लेकिन मदद करने के लिए कोई आगे नहीं बढ़ा।

विज्ञापन
Save the drowning youth, kept shouting, people making video
प्रवेश का फाइल फोटो।

विस्तार

बृहस्पतिवार की देर शाम गांव सिकंदरपुर के तालाब में तैरने के दौरान गांव बाजगढ़ी निवासी एक युवक डूब गया। परिवार वालों का कहना है कि डूबने से पहले वह बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। तालाब किनारे लोग भी मौजूद थे, लेकिन उसे बचाने की जगह मौजूद लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। शुक्रवार की सुबह तालाब से युवक का शव बाहर आ सका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


गांव बाजगढ़ी निवासी प्रवेश (25) पुत्र होरीलाल समीप के गांव सिंकदरपुर के तालाब में बृहस्पतिवार की शाम नहाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान कुछ लोगों से तालाब के दूसरे छोर तक तैर कर जाने और लौटने की बात पर उसकी बहस हो गई। ताव में प्रवेश तालाब के पानी में उतरने के बाद तैरकर दूसरे छोर तक पहुंच गया। वहां से तैरकर लौटते समय रास्ते में उसकी हिम्मत जवाब दे गई। तालाब की गहराई का उसे अनुमान नहीं था, जिससे वह डूबने लगा।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि जान बचाने की जद्दोजहद करते हुए उसने तालाब के किनारे मौजूद लोगों से गुहार लगाई। किनारे पर खड़े लोग उसका वीडियो बनाने लगे लेकिन मदद करने के लिए कोई आगे नहीं बढ़ा। कुछ देर बाद में ही डूबने से प्रवेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक पानी में उसकी तलाश हुई लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों के प्रयास से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाल के अनुसार परिवार वालों का कहना है कि लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन बचाने की कोशिश नहीं की। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो बहने हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उसके परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed