{"_id":"661bf70fa0ab109feb00fbba","slug":"satta-ka-sangram-lok-sabha-elections-2024-aligarh-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: अलीगढ़ के युवा-छात्रों से हुई चुनाव पर चर्चा, बताया क्या हैं मुद्दे, किस आधार पर देंगे वोट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: अलीगढ़ के युवा-छात्रों से हुई चुनाव पर चर्चा, बताया क्या हैं मुद्दे, किस आधार पर देंगे वोट?
Sun, 14 Apr 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:03 PM IST
सार
Loksabha Chunav 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पहुंचा। यहां अचलताल स्थित डीएस डिग्री कॉलेज में युवाओं व छात्रों से 'युवाओं की बात' जानी गई। जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि अलीगढ़ के युवाओं के क्या मुद्दे हैं? इस बार अलीगढ़ के युवा चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं? किस आधार पर वो वोट देंगे?
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम युवाओं की बात
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 14 अप्रैल को अलीगढ़ पहुंचा। डीएस डिग्री कॉलेज में युवाओं व छात्रों से 'युवाओं की बात' कार्यक्रम में उनके लोकसभा चुनाव में इस बार के मुद्दे जानने का प्रयास किया गया। किस आधार पर कैसे प्रत्याशी को वोट देंगे, इस पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
चुनावी रथ डीएस डिग्री कॉलेज में युवाओं से बातचीत करने पहुंचा। इस दौरान युवाओं व छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक पर सरकार को घेरा तो कुछ ने सरकार का पक्ष रखा। बेसिक शिक्षा के स्तर में सुधार न होने, प्रदेश में रोगजार पर बात न होने पर सरकार को खींचा गया। मगर कानून व्यवस्था पर यहां भी तारीफ हुई। शिक्षा और स्वास्थ्य में भी सुधार की जरूरत पर जोर दिया। छात्रों ने आरओ और यूपी पुलिस भर्ती के साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक पर नाराजगी जताई। कुल मिलाकर सरकार से रोजगार देने की मांग रखी। वहीं कुछ ने कहा कि अलीगढ़ को राज्य विश्वविद्यालय राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर देकर सरकार ने बड़ा उपहार जिले को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने ये रखे विचार
सरकार ने उच्च शिक्षा की बेहतरी सोची है। अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी दी। चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। सड़के भी लगातार बन रहीं हैं।-सौरभ चौधरी
युवाओं की समस्या के लिए आयोग होना चाहिए। परीक्षा देकर आते हैं, रद्द हो जाती हैं। हिंदुस्तान में युवा ज्यादा हैं, पर देश में नेता वृद्ध ज्यादा हैं। प्राइमरी स्कूल पर कार्य नहीं हो रहा। प्राइवेट स्कूल बढ़ रहे हैं और सरकारी स्कूल कम हो रहे हैं।-कौशल चौहान
खेलो भारत से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने रोजगार के साथ स्वरोजगार भी दिया है।-बल्देव सिंह चौधरी
रोजगार केंद्र सरकार की ओर से बिल्कुल नहीं दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए वैकेंसी आ रही हैं।-इमरान
शहर में सड़को की समस्या है। सड़कें खोद कर डाल दी गई हैं, उनको सही नहीं किया जाता है।-अंकित वार्ष्णेय
सड़क बनीं, फिर गैस पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोद दिया। जनता का पैसा लग रहा है, पर विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है।-लकी बालाजी
हाइवे के साथ शहर का भी विकास हुआ है। अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास लगातार हो रहा है।-आशीष राजा
पेपर लीक यूपी में हीं नहीं अन्य प्रदेश में भी हो रहे हैं। यूपी में जैसे ही पेपर लीक हुए तो तुरंत कार्रवाई हुई।-जय यादव
यूपी में पेपर लीक हुए, तो छात्र संगठन चुप रहे।-गौरव शर्मा
मंहगाई, बेरोजगारी और गरीब तीन प्रमुख मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।-रजनीश कुमार
अपराध हों रहे हैं, वह बाहर निकल कर नहीं आ रहे। नेताओं के दबाव के कारण अपराध बाहर नहीं आ पा रहे।-शुभम सिंह
रोजगार के मामले में सरकार बहुत पिछड़ी हुई है, पर सरकार की सुरक्षा को लेकर तारीफ करना चाहिए।-देश कुमार
बेरोजगारी बहुत बढ़ गई। सभी विभागों में ठेकेदारी से चुने जा रहे हैं। सरकार ने नौकरी से पहले कई बेरियर लगाए हुए हैं।-प्रदीप कुमार
अन्य मौजूद युवाओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कई बातें अच्छी हैं तो कई बातें खराब हैं। अप्रेंटिस की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं है। मॉडल स्कूल में एनसीआरटी में पढ़ाई जा रही हैं। जो परीक्षाएं हुई, वे रद्द हुईं हैं। छात्र इससे अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इस मौके पर सौरभ चौधरी, बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, अंकित वार्ष्णेय, लकी वार्ष्णेय, इमरान, हेमराज, जतिन वार्ष्णेय आदि तमाम युवा व छात्र मौजूद रहे।