फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sasni

अब सासनी प्लांट से बहेगी दूध की धार

Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sasni
सासनी प्‍लांट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
मंगलवार को नुमाइश का कृष्णांजलि सभागार जल्द आने वाली श्वेत क्रांति का गवाह बना। भव्य समारोह में लघु सिंचाई, पशुधन, पंचायती राज एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह ने वेद मंत्रों के उच्चारण के मध्य वर्षो से बंद पड़े सासनी प्लांट के उच्चीकरण की आधारशिला रखी। यही नहीं उन्होंने अपने साथ आए एमएलसी जसवंत सिंह के साथ रामघाट रोड पर खुलने जा रहे दुग्ध पार्लर एवं रेस्टोरेंट के शिलालेख का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी डेयरियों को दूध की कमी की समस्या से बचाने के लिये अलीगढ़ दुग्ध संघ में अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज को विलय कर कलस्टर दुग्ध संघ बनाया गया है। हमारा लक्ष्य सासनी प्लांट में एक लाख लीटर प्रति दिन का दुग्ध कलेक्शन कर मिल्क प्रोडक्ट बनाने का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब समेत अन्य प्रदेशों से अच्छी नस्ल के पशु मंगाकर दुधारू पशुओं का चेन सिस्टम डवलप करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरह मात्र वायदे न करके 300 करोड़ खर्च कर स्मार्ट गांवों की आधारशिला रखी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पर्यटन सलाहकार एवं पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम ने कहा कि दुधारू पशुओं के अधाधुंध कटान से दूध की किल्लत हुई। मुख्यमंत्री ने अपने प्रयासों से मुर्रा समेत भैसों की उपयोगी प्रजाति लाकर दी। इससे दूध का उत्पादन बढ़ा है। एमएलसी जसवंत सिंह ने बताया कि सासनी प्लांट चार माह में चालू हो जाएगा। सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी घोषणा पत्र से ज्यादा विकास कार्य कर इतिहास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि सासनी प्लांट शुरू होने से अलीगढ़ एवं हाथरस के किसानों को फायदा है। डीएम डा.बलकार सिंह ने सासनी प्लांट के इतिहास एवं आगामी योजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कमिश्नर चंद्रकांत, डीएम हाथरस अविनाश कृष्ण, एसएसपी जे.रविंदर गौड़, सीडीओ धीरेंद्र सचान, पराग डेयरी के जीएम एएन वर्मा, लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, सलमान शाहिद, तेजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, बहादुर सिंह बघेल, सुशील, मनु चौधरी, थान सिंह, राजीव यादव, अबरार हमीद मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed