फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Saryu Par Leela will take place in Achal Sarovar after five years

Aligarh News: पांच साल बाद अचल सरोवर में होगी सरयू पार लीला, तैयारियां पूरी

Fri, 13 Oct 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:08 PM IST
सार

अचल सरोवर में पिछले चार दिनों से लगातर दो पम्प हाउस व तीन समरसेविल की मदद से लगभग 15 हजार क्यूबिक घनमीटर पानी भरा जा चुका है।

विज्ञापन
Saryu Par Leela will take place in Achal Sarovar after five years
रोशनी में नहाया अचल सरोवर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में पांच साल बाद सरयू पार लीला का मंचन होना है। अचल सरोवर को लीला मंचन के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। अचल सरोवर में पानी भराव को लेकर लोगों को संशय बना हुआ था।

विज्ञापन


गुरूवार देर रात्रि नगर आयुक्त अमित आसेरी ने सरयू पार लीला के लिये अचल सरोवर में जलकल विभाग द्वारा भरे जा रहे पानी और अचल सरोवर के आस-पास नगर निगम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अचल सरोवर में पिछले चार दिनों से लगातर दो पम्प हाउस व तीन समरसेविल की मदद से लगभग 15 हजार क्यूबिक घनमीटर पानी भरा जा चुका है।
विज्ञापन


अचल सरोवर

नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से अचल सरोवर में भव्य लाइटिंग व फसाड लाइटिंग पूरी हो गयी है। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल के नेतृत्व में रामलीला कमेटी ने नगर आयुक्त से मिले और अचल सरोवर में पानी की व्यवस्था करने और लाइटिंग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचल सरोवर में पानी भरने को एक चैलेंज के रूप में लिया गया। सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी हैं। लगातार दो पम्प हाउस और तीन समरसेविल को लगातार चलाकर अचल सरोवर में पानी की व्यवस्था हो गयी है। श्री रामलीलाल महोत्सव के लिये 35 अधिकारी और 450 कर्मचारियों की टीमें पूरी तरह मुस्तैद है। -नगर आयुक्त अमित आसेरी


एतिहासिक और भव्य अचल सरोवर में पांच साल बाद सरयू पार लीला के मंचन के लिये व्यवस्थाओं को नगर निगम की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत से सच कर दिखाया। जिसके लिए नगर आयुक्त और पूरी नगर निगम टीम बधाई की पात्र है। -प्रशांत सिंघल, महापौर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed