{"_id":"6a26bde40cc6aa504f0e27e8","slug":"sarkar-apke-dwar-samasya-samadhan-shivir-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आपके द्वार: शिविरों से जनसेवा में आया बदलाव, एक स्थान पर मिल रहा समस्या समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आपके द्वार: शिविरों से जनसेवा में आया बदलाव, एक स्थान पर मिल रहा समस्या समाधान
Mon, 08 Jun 2026 06:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:34 PM IST
सार
इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता एक ही स्थान पर कई सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है। नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
समस्या समाधान शिविर
- फोटो : स्वयं
विस्तार
आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के लिए 'सरकार आपके द्वार' शिविर आयोजित हो रहे हैं। ये जन समस्या समाधान शिविर जनसेवा के नए मॉडल के रूप में उभर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दो एलईडी वैन भेजीं। इनसे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जिलेभर में इन शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 8 जून को जिले के विभिन्न नगर निकायों एवं क्षेत्रों में शिविर लगे। अतरौली में कृष्णा एंड श्रीराम मेमोरियल वैदिक इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
शिविरों की खासियत
विज्ञापन
इन शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता एक ही स्थान पर कई सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है। नागरिकों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत जैसे मामलों पर अधिकारियों ने सुनवाई की। अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। इन शिविरों का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें जागरूक करना भी है।