फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sarathi app will be helpful in becoming an entrepreneur

उद्यमी बनने मददगार होगा उद्यम सारथी एप

Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sarathi app will be helpful in becoming an entrepreneur
उद्यम सारथी एप में अलीगढ़ का ताला। - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

यदि आप उद्यमी बनना चाहते हैं... लेकिन रोजगार कैसे शुरू करें, जैसी उलझनों से जूझ रहे हैं तो परेशान मत हों, क्योंकि इन्हीं उलझनों को सुलझाने और बैंक से ऋण दिलाने में उद्यम सारथी एप मददगार साबित हो सकता है। इस एप में घर बैठे सारी जानकारी मिलेगी कि किस तरह उद्यम स्थापित किया जाए, कहां पर आवेदन करना है, कैसे बैंक से ऋण मिलेगा, व्यवसाय के संबंध में प्रशिक्षण और व्यापार कैसे बढ़ाएं आदि।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोजी-रोजगार पर विशेष जोर है। उद्यम सारथी एप का मकसद प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगी। उद्योग विभाग की ओर से सभी उपायुक्त उद्योग को एप डाउनलोड करने एवं दूसरों को डाउनलोड कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एप में ये जानकारी मिलेगी
1. उद्यमिता : नए कारोबार की शुरूआत, व्यापार की योजना, उद्यमिता कौशल, व्यापार, वैधानिक पंजीकरण, वैधानिक बही खाता और वित्तीय विवरण को समझना, बाजार की योजना, डिजिटल मार्केटिंग, आयकर अनुपालन, जीएसटी अनुपालन, आयात-निर्यात, बैंकिंग, वित्तीय संस्थान योजना, सरकारी योजना (पीडीएफ एवं वीडियो के माध्यम से समझाया गया है)
विज्ञापन
विज्ञापन

2. विशेषज्ञ से चर्चा : साइबर सुरक्षा प्रॉक्सी एवं स्कैनिंग, कृत्रिम बुद्धिमता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉक चेन, बौद्धिक संपदा अधिकार, सोशल मीडिया की रणनीतियां, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी
3. ऋण के लिए आवेदन : केवीआईसी, पीएसबी ऋण एवं अन्य। ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण व टूलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, सरकारी योजनाएं - मुद्रा, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया स्कीम डिपोर्ट पोर्टल, एनएसआईसी पंजीकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए राष्ट्रीय संस्थान, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, निवेश मित्र आदि
4. आपका बाजार : आगरा, बलिया, गाजीपुर, कानपुर सहित प्रदेश के सभी जिले
5- सफलता की कहानियां : ओडीओपी के तहत चयनित उद्योग के कुछ सफल उद्यमियों का इंटरव्यू, प्रोडक्ट की जानकारी के साथ। हाथरस के हींग उद्यमी बांके बिहारी अग्रवाल शामिल हैं।

उद्यम शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उद्यम सारथी एप बहुत उपयोगी है। लखनऊ से एप पर काम शुरू करने को कहा गया है। हमलोग इसकी निगरानी एवं बाधा उत्पन्न होने पर सहायता करेंगे। अगर कोई युवा उद्यम शुरू करना चाहता है तो इसके माध्यम से तमाम प्रक्रिया पूरी कर सकता है। यह भी पता चल जाएगा कि किस विभाग में फाइल रुकी है। अधिक से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर फायदा उठाएं।
- श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed