फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sarakaaree skool ka get dhahane se bachche kee maut

सरकारी स्कूल का गेट ढहने से बच्चे की मौत

Tue, 06 Dec 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 06 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
sarakaaree skool ka get dhahane se bachche kee maut
Public school gate collapsed child deaths - फोटो : Amar Ujala
घटिया निर्माण और शिक्षकों की संवेदनहीनता ने छह साल के छात्र की जान ले ली। थाना दादों के गांव सांकरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का गेट अचानक कक्षा एक के छात्र के ऊपर ढह गया। हादसा होते ही स्कूल के  शिक्षक उसको मलबे में दबा छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे मलबे से निकाला पर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। साल भर पहले ही स्कूल के हेड मास्टर ने ही सरकारी धन से बाउंड्री और गेट का निर्माण कराया था।  सोमवार सुबह स्कूल में पढ़ने पहुंचे कुछ बच्चे गेट पर लटककर खेलने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच गेट भरभराकर ढह गया। सांकरा निवासी कक्षा एक का छात्र सूरज कुमार पुत्र रामऔतार शर्मा इसके मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों शिक्षक बच्चे को इसी हालत में छोड़कर भाग निकले।  गेट-बाउंड्री के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ था, इसीलिए साल भर में ही गेट गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की ओर से घटना की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग एवं पुलिस से नहीं की गई।
मृतक के पिता रामऔतार शर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए शिकायत नहीं की। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चार भाइयों में सूरज सबसे छोटा था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस बच्चे को समय रहते उचित उपचार मिल जाता तो उसे बचाया जा सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed