{"_id":"603002ef8ebc3ee91116cf53","slug":"sarafa-trader-s-wife-murdered-aligarh-news-ali2567136184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट, पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी के घर दिनदहाड़े लाखों की लूट, पत्नी की हत्या
विज्ञापन
कंचन वर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
एटा चुंगी से सटी सरोज नगर कॉलोनी में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े सराफा कारोबारी के घर लूट के दौरान उनकी पत्नी को बाथरूम में बंद कर गैस गीजर का सिलिंडर खोल दिया। इससे महिला अचेत हो गई। शाम को जब कारोबारी की बहन अपनी भाभी से मिलने पहुंची तो घटना का खुलासा हुआ। महिला को तुरंत मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात आदि लूट ले गए। पुलिस जांच के दौरान एक सीसीटीवी में अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे हैं। इसी दिशा में पुलिस की जांच जारी है।
क्वार्सी क्षेत्र की एटा चुुंगी चौराहे से सटी सरोज नगर कॉलोनी निवासी कुलदीप वर्मा का नौरंगाबाद देवी मंदिर के पास कुलदीप ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। कुलदीप रोजाना की तरह अपनी दुकान पर थे, जबकि घर में पत्नी कंचन वर्मा (50) अकेली थीं। ऊपरकोट इलाके में रहने वाली कुलदीप की बड़ी बहन अनीता शाम करीब पांच बजे उनके घर पहुंचीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो किवाड़ खुले मिले। उन्होंने बाहर से आवाजें लगाईं। जब कोई नहीं आया तो कंचन का फोन भी मिलाया मगर वह उठा नहीं। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में टीवी चल रहा था और मोबाइल भी बेड पर पड़ा था। मगर कंचन नहीं दिखीं। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था। यह देख उनका माथा ठनका। तत्काल उन्होंने अपने भाई व दूसरे रिश्तेदारों को खबर दी। कारोबारी की दो बेटियों पायल व काजल की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा योगेश उर्फ राजा छह माह से अलग किराये पर रहता है। वे लोग घर आ गए। तब देखा कि बाथरूम का कुंडा बाहर से लगा है। उसे खोला तो कंचन बेसुध पड़ी थीं और गैस गीजर का सिलिंडर चल रहा था। उसका पाइप भी कटा हुआ था। कुत्ता मकान की पहली मंजिल के कमरे में बंद था।
आनन-फानन सिलिंडर बंद कर कंचन को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल में देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर क्वार्सी इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। बाद में एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ तृतीय, सीओ द्वितीय, सीओ एलआईयू, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, फील्ड यूनिट आदि टीमें पहुंच गईं। अंदर के कमरे की तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपये के जेवरात आदि लूट ले जाने की बात सामने आ रही है। महिला के नाक से खून बह रहा था, जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
- सरोज नगर इलाके में ज्वैलर्स के घर हुई घटना में महिला की मौत हुई है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। अनुमान है कि यह घटना लूट के इरादे से हत्या की है। हमारी टीमें जांच कर रही हैं।
- मुनिराज जी, एसएसपी