{"_id":"67705cf8c36f6c44b0098053","slug":"santrams-e-rickshaw-found-on-the-side-of-asneta-road-bamba-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100527-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: असनेता रोड बंबा किनारे मिला संतराम का ई रिक्शा, कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: असनेता रोड बंबा किनारे मिला संतराम का ई रिक्शा, कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:48 AM IST
सार
गांव असनेता रोड में बंबा के किनारे जंगल में उनका ई रिक्शा लावारिश हालत में मिला। ई रिक्शा की छत, पहिया और अन्य सामान गायब था। पुलिस उसे थाने लाई, जिसे परिजन ने पहचान लिया।
विज्ञापन
कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव दुनाई निवासी संतराम का ई रिक्शा असनेता रोड बंबा के पास से बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार की रात गांव जिरौली डाेर के बाहर बेर के बाग में गोली मारकर संतराम की हत्या कर दी गई थी। मौके से उसका रिक्शा गायब था।
विज्ञापन
गांव दुनाई निवासी ई रिक्शा चालक संतराम की हत्या में परिवार की ओर से तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वह 26 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे अलीगढ़ शहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। रात में परिजन की ओर से थाने में सूचना दी गई थी। शुक्रवार की सुबह जिरौली डोर गांव के बाहर बेर के बाग में संतराम का शव पड़ा मिला था। माथे पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को गांव असनेता रोड में बंबा के किनारे जंगल में उनका ई रिक्शा लावारिश हालत में मिला। ई रिक्शा की छत, पहिया और अन्य सामान गायब था। पुलिस उसे थाने लाई, जिसे परिजन ने पहचान लिया। थाना पुलिस के अनुसार घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन