{"_id":"66dba51d127f776fbf072fec","slug":"sanitation-workers-strike-continues-in-municipality-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101427-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अतरौली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अतरौली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
Sat, 07 Sep 2024 06:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:28 AM IST
सार
गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिस रास्ते से यात्रा गुजरेगी उस रास्ते की सफाई करने के लिए कर्मी राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली में सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे सपा नेता डीआर यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
सफाई कर्मचारियों की अतरौली नगर पालिका में हड़ताल जारी है। सफाई न होने से क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ। 7 सितंबर क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिस रास्ते से यात्रा गुजरेगी उस रास्ते की सफाई करने के लिए कर्मी राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
6 सितंबर को भाजपा नेता सौरभ सिंह वर्मा और साहब सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने कर्मियों की समस्याओं के बारे में सुना। एसडीएम अनिल कटियार को धरना स्थल पर सफाई कर्मचारियों के बीच बैठाकर बिंदुवार उनकी शिकायत सुनीं। सफाई यूनियन के नेता मनोज कुंडेलवाल, अशोक चौधरी ने कहा कि पूर्व में भी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना और भूख हड़ताल की थी। पालिका ने तब भी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसलिए इस बार राज्यमंत्री संदीप सिंह या पूर्व सांसद राजवीर सिंह और सक्षम अधिकारियों के बीच नगर पालिका की ओर से लिखित समझौता देने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। सौरभ सिंह की अपील पर सफाई कर्मियों ने गणेश चतुर्थी के मेला को देखते हुए जिस रूट से शोभायात्रा निकाली जाएगी शनिवार सुबह को उन मार्गों पर सफाई करने के लिए राजी हुई। उधर, सपा नेता डीआर यादव ने भी सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।