फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samuhimk vivah in Aligarh district

Aligarh: 4 से 14 दिसंबर तक 554 जोड़े सामूहिक विवाह में होंगे एक, अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

Fri, 29 Nov 2024 09:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 554 जोड़ों का विवाह होगा। 

विज्ञापन
samuhimk vivah in Aligarh district
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में 4 से 14 दिसंबर तक 554 जोड़ें सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधेंगे।  डीएम विशाख जी. ने लोधा, इगलास, अतरौली, धनीपुर, अलीगढ़ शहर और खैर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


लोधा में
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 4 दिसंबर को विनायक फार्म हाउस लोधा में होने वाले समारोह में ब्लॉक लोधा, अकराबाद एवं नगर पंचायत मडराक के 101 जोड़ों का विवाह होगा। इसके लिए एडीएम फाइनेंस व एसडीएम कोल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


इगलास में
9 दिसंबर को श्री बालाजी फार्म हाउस इगलास में इगलास, गोंडा एवं नगर पंचायत बेसवां के 101-101 जोड़ों के सामूहिक विवाह होंगे। इसके लिए एडीएम प्रशासन एवं एसडीएम इगलास को जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली व धनीपुर में

10 दिसंबर को लक्ष्मी फार्म हाउस अतरौली में ब्लॉक अतरौली, बिजौली, गंगीरी एवं नगर पंचायत छर्रा, जवां, हरदुआगंज, कौड़ियागंज, जलाली व पिलखना के 101 जोड़ों का विवाह होगा। इसके लिए एडीएम न्यायिक एवं एसडीएम अतरौली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अंगूरी फार्म हाउस धनीपुर में ब्लॉक धनीपुर के 60 जोड़ों के सामूहिक विवाह के लिए एडीएम सिटी एवं एसडीएम कोल को जिम्मेदारी दी गई है। 

अलीगढ़ शहर और खैर में 
14 दिसंबर को पराग डेयरी में नगर निगम क्षेत्र के 40 जोड़ों के विवाह के लिए एडीएम सिटी एवं अपर नगर आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खैर में आयोजित होने वाले ब्लॉक खैर, टप्पल, चंडाैस एवं नगर पंचायत जट्टारी के 50 जोड़ों के विवाह के लिए एडीएम फाइनेंस और एसडीएम खैर को अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed