फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sampling start.. factory worker also sent to quarantine

निर्यातक परिवार और संपर्कों की सैंपलिंग शुरू...फैक्टरी कर्मी भी क्वारंटीन

Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sampling start.. factory worker also sent to quarantine
तालानगरी के प्रमुख उद्यमी ग्लूकोज निर्यातक कंपनी के पार्टनर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने उनके परिवार और संपर्कों की सैंपलिंग शुरू कर दी। उनके घर पहुंची टीम ने पूरे परिवार और घर के नौकर के सैंपल लिए। वहीं एक महिला कर्मी को सर्दी-जुकाम की शिकायत पर छेरत क्वांरटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं फैक्टरी के 15 कर्मचारियों को रॉयल होम्स में उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। इधर, दिल्ली में कारोबारी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजमोहन के अनुसार ग्लूकोज निर्यातक के घर पर उनके माता पिता, धर्मपत्नी, बेटा, छोटे भाई की पत्नी तथा भतीजा मिले थे, जिनके सैंपल लिए हैं। साथ में घर में ही काम करने वाले नौकर का भी सैंपल लिया है। नौकर घर के सामने ही रहता है। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने उनके यहां काम करने वाली कस्बे की तीन महिला कर्मियों और एक ड्राइवर की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिए हैं। इस दौरान पड़ोसी गांव निवासी ड्राइवर ने स्क्रीनिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को घंटे भर छकाया। काफी समझाने के बाद जब ड्राइवर ने कमरा नहीं खोला तो पुलिस बुलानी पड़ी। काफी देर समझाने के बाद कमरा खुला और ड्राइवर की जांच हो सकी। बताया गया है कि यही ड्राइवर कारोबारी को दिल्ली अपोलो छोड़कर आया है। उसने यह बात स्वीकारी भी है। पिछले एक पखवाड़े से वह उनके मुरादाबाद आने जाने के काम निपटा रहा था। इन तीन महिला कर्मियों व ड्राइवर के सैंपल सोमवार को लिए संकलित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के साथ दवा फैक्टरी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों की सूची देखते हुए उनके घर जाकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक महिलाकर्मी के विषय में पता चला कि वह तीन-चार दिन से सर्दी जुकाम से पीड़ित है। इस संदेह के आधार पर उसे तत्काल छेरत सेंटर भेजकर वहां क्वारंटीन करा दिया है, जबकि करीब पंद्रह कर्मचारियों को रॉयल होम्स कॉलोनी स्थित घरों में होम क्वारंटीन कर दिया है, जबकि कई कर्मचारी खुद जांच कराने अस्पताल पहुंच गए। जहां से स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंद्रह से अधिक को होम क्वारंटीन किया गया है, सात लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार को चार और सैंपल लिए जाएंगे। फैक्टरी कर्मी एक महिला को छेरत क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।

- डॉ. बृज मोहन, सीएचसी अधीक्षक हरदुआगंज
सराफा कारोबारी से कनेक्शन की चर्चाएं गलत, संक्रमण आना अभी ब्लाइंड
ग्लूकोज निर्यातक के सराफा कारोबारी परिवार से कनेक्शनों को लेकर जो चर्चाएं हैं। उन्हें परिवार ने गलत करार दिया है। साथ ही अभी तक खुद निर्यातक परिवार यह नहीं समझ पा रहा है कि आखिर वह कहां से संक्रमित हुए हैं। यह सवाल जानने के लिए खुद कारोबारी परिवार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed