फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sampling of infected patients' primary contacts in 24 hours

संक्रमित मरीजों के प्राथमिक संपर्क वालों की 24 घंटे में हो सैंपलिंग  

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sampling of infected patients' primary contacts in 24 hours
अमेरिका के सैन डियागो में वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला
जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिलने पर उसके प्राथमिक संपर्कवालों की सैंपलिंग 24 घंटे के अंदर कराना सुनिश्चित करें। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक संपर्कियों पर निगरानी रखें। 
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न कार्यालयों में वायरस के प्रवेश से अधिकारी चिंतित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से विशेष आग्रह किया कि संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोते रहे। मास्क का प्रयोग करें एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कार्यालय परिसर को संक्रमण से बचाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कह दिया गया कि किसी भी प्रकार का अवकाश जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किया जाएगा। दोनो अधिकारियों को सूचित किए बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोडल अधिकारियों को रात्रि में चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया गया। होम क्वारंटीन व्यक्तियों के घर पर स्टीकर चिपकाने एवं परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही एचसीक्यू की टैबलेट दिशा निर्देश के अनुसार खिलाने को कहा गया है।



क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद स्टीकर हटा दिया जाए। एल-1 कोविड चिकित्सालय अतरौली में भर्ती होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय एवं सफाई कर्मचारियों की संख्या आनुपातिक आधार पर प्रति शिफ्ट बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed