फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samajwadi party parshad-husband and mother-in-law were beaten up

Aligarh: चिप्स के पैकेट का पैसा मांगने पर सपा पार्षद-पति व सास को घर में घुसकर पीटा, तोड़फोड़, लूटपाट

Sat, 09 Aug 2025 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 10:54 PM IST
सार

सपा पार्षद दल के नेता मो. हफीज अब्बासी ने कहा कि पार्षद और उनके परिवार पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की तो हम सभी प्रदर्शन करेंगे। इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
samajwadi party parshad-husband and mother-in-law were beaten up
दुकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के सराय रहमान में दुकान से चिप्स के पैकेट का पैसा मांगने पर 9 अगस्त को विवाद हो गया। आरोपियों ने घर में घुसकर पार्षद शाहीन उनके पति, सास व बच्चों को जमकर पीटा। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोग दौड़े तब आरोपी भागे। सूचना पर सपा पार्षद दल के नेता व कई पार्षद मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


वार्ड -56 सराय रहमान की पार्षद शाहीन बेगम हैं। उनके पति रियासत घर में परचून की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दुकान पर उनका बेटा बैठा था। इसी बीच मोहल्ले के कुछ दबंग किस्म के लोग दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने चिप्स का पैकेट तोड़ा और लेकर जाने लगे। बालक ने जब रुपये मांगे तो वे गाली-गलौज करने लगे। इतने में रियासत अली आ गए। उन्होंने प्रतिरोध किया तो उन्हें पकड़ कर पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई पार्षद शाहीन को भी पीटा। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। उनकी 80 वर्षीय मां शमीमा और बच्चों को भी पीटा।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा तक दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने घायल परिजनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि बसपा से चुनाव हारे उमेर से चुनावी रंजिश थी। इसी को लेकर शुक्रवार को फैसल, अरदान व मून ने मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की है। पार्षद पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सूचना पर सपा पार्षद दल के नेता मो. हफीज अब्बासी और सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, अजीम अब्बासी, मो. अनीस, पार्षद आसिफ अल्वी, आकिल, राजा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। एसपी सिटी मृगांक शेखर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।


गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन
सपा पार्षद दल के नेता मो. हफीज अब्बासी ने कहा कि पार्षद और उनके परिवार पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की तो हम सभी प्रदर्शन करेंगे। इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिना किसी कसूर से पार्षद और उनके परिवार को घर में घुस कर मारना पीटना संगीन अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed