फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party Hathras District head arrested in scholarship Scam

हाथरस: पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार, छात्रवृत्ति घोटाले का है आरोपी

Mon, 07 Dec 2020 12:01 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Hathras District head arrested in scholarship Scam
गिरफ्तार किए गए सपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर रात को छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा की कानपुर की टीम ने सपा जिलाध्यक्ष युवराज यादव सीजेएम कोर्ट में पेश किया l वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद टीम सपा जिलाध्यक्ष को अपने साथ मेरठ ले गई है l अब सपा जिलाध्यक्ष को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा l
विज्ञापन


कई दिनों से युवराज सिंह यादव की आर्थिक अपराध शाखा को तलाश थी। पुलिस ने  रविवार की मध्य रात्रि को घर से उन्हें गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस ने युवराज की गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना आर्थिक अपराध शाखा को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद किसी तरह का कोई हंगामा न हो जाए, इसके चलते गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष युवराज यादव को सिकंदरराऊ पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच हाथरस जंक्शन थाने भेज दिया। वहां कुछ सपाई पहुंचे भी, लेकिन पुलिस ने इन्हें उनसे मिलने नहीं दिया।

युवराज सिंह यादव पुत्र होडल सिंह निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ के खिलाफ सिकंदराराऊ कोतवाली में वर्ष 2008 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कानपुर इकाई कर रही है। इसमें  युवराज सिंह यादव सहित 18 लोग आरोपी हैं। 

इन पर अनुसूचित  जाति के छात्रों की लाखों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा पहले भी इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे चुकी थी। सपा जिलाध्यक्ष के निवास पर मुनादी भी कराई जा चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि यादव को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 


इस सिलसिले में सीओ सिकंदराराऊ ने बताया कि ईओडब्लू के विवेचक द्वारा थाना सिकंदराराऊ में गिरफ्तारी तहरीर दी थी। इसी सिलसिले में यह गिरफ्तारी की गई है।  ईओडब्लू की टीम के आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed