फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party

कोल विस सीट पर सपा के टिकट दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला

Mon, 30 Nov 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party
क्वार्सी सपा कार्यालय में मोहम्मद सगीर के सपा में आने पर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गिरीश यादव। - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

कोल विधानसभा की सीट पर सपा के टिकट को लेकर अभी से घमासान शुरू हो गया है। हालांकि, चुनाव होने में लगभग सवा साल का वक्त बचा है। वजह ये है कि सपा के अधिकांश मुस्लिम नेता जिले में कोल और शहर विधानसभा को ही तरजीह देते हैं। तीसरे नंबर पर छर्रा विधानसभा और फिर बाकी विधानसभाएं हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जिले की अधिकांश मुस्लिम आबादी इन्हीं दो विधानसभाओं में रहती है। जिससे सपा को परंपरागत वोट मिलने की उम्मीद रहती है। छर्रा विधानसभा में सपा का यादव-मुस्लिम समीकरण फिट होता है, इसलिए तीसरे नंबर पर ये विधानसभा पसंदीदा रहती है। यही नहीं भौगोलिक रूप से शहर और कोल विधानसभा के समानांतर ही एटा चुंगी बाईपास रोड से छर्रा विधानसभा शुरू हो जाती है।
कोल विधानसभा के टिकट के दावेदारों में प्रमुख रूप से युवजन सभा के प्रदेश सचिन सलमान शाहिद, ख्वाजा हसन जिब्रान, मो. उस्मान, अज्जू इस्हाक सहित कई और दावेदार हैं। अब पूर्व विधायक जमीरउल्लाह और मो. सगीर की सपा में एंट्री से टिकट का मुकाबला और कांटे का हो गया है। जिसमें जमीरउल्लाह कोल विधानसभा से वर्ष 2012 में विधायक चुने गए और वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ कर दस हजार से अधिक वोट ले गए थे। हालांकि, सभी की लखनऊ तक पहुंच है। सब अपनी अपनी बिसात बिछा रहे हैं।
विज्ञापन

खैर, टिकट की इस लड़ाई में अभी कोई और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी हो सकता है। क्योंकि अभी कांग्रेस और बसपा के दावेदार मैदान में आने बाकी हैं। असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम से उम्मीदवार सामने आना बाकी है। बिहार में पांच सीटें जितने के बाद ये पार्टी भी मुस्लिम बहुल विधानसभाओं में मजबूत हो रही है। इसका भी असर देखने को मिलेगा। ऐसे में सपा के कुछेक दावेदारों का रुझान दूसरे विकल्पों पर भी हो सकता है, जो आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed