फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samajvadi party become powerful after laxmi dhangar entry

लक्ष्मी धनगर सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- 'लक्ष्मी' के आने से पार्टी होगी मजबूत

Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party become powerful after laxmi dhangar entry
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में अलीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी लक्ष्मी धनगर शनिवार को सपा में शामिल हो गईं। सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के समक्ष लक्ष्मी धनगर ने दलबल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोविड-19 प्रोटोकाल के कारण लक्ष्मी धनगर के साथ केवल 20 लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिली थी। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि लक्ष्मी के सपा में आने से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ में इसका व्यापक असर होगा। लक्ष्मी ने कहा कि वह सपा के साथ पूरे समाज को जोड़ेंगी और भविष्य में हरेक चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूर्ण निष्ठा से काम करेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को भी लक्ष्मी के साथ पूर्व सीएम अखिलेश ने मंच में जगह दी। बाद में जिलाध्यक्ष से संगठन विस्तार और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे प्रदेश से पूर्व विधायक, बड़े-बड़े नेता सपा के साथ हो रहे हैं। जिससे पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
विज्ञापन


15 जनवरी को अचानक बुलाया लखनऊ
लक्ष्मी धनगर को सपा में शामिल करने का कार्यक्रम आनन-फानन तय हुआ। 15 जनवरी को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से बुलावा आया और रात में ही सपा जिलाध्यक्ष और लक्ष्मी धनगर समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच गए। 16 जनवरी की सुबह पार्टी ने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया, जिसमें प्रदेश के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed