फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajvadi Part leader meet DIG

राजेश की हत्या में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर डीआईजी से मिले सपाई

Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Samajvadi Part leader meet DIG
थाना क्वार्सी के अंतर्गत मोहल्ला कर्पूरी नगर में 29 अगस्त को राजेश की हत्या में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सपाइयों ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी की अगुवाई में सपाइयों ने डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात कर मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विनोद सविता ने बताया कि बबलू उर्फ परविंदर व उसके साले अंकित ने मोहल्ले के ही मजदूर राजेश पुत्र सुखराम की मात्र इसलिए हत्या कर दी कि राजेश ने उनके द्वारा दिए गए गैस सिलिंडर में कम गैस होने की शिकायत की थी। इस पर राजेश को मौके पर ही मारा पीटा गया और उसको देख लेने की धमकी दी गई। राजेश को मोहल्ला चंदनिया में घेर कर उक्त आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा और अपने साथ घसीट कर ले गए। अगले दिन राजेश की लाश एक सुनसान स्थान पर मिली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार का मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया। उल्टे मजदूर राजेश को ही शराबी घोषित कर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। सपाइयों ने मंगलवार को सैकड़ों महिला पुरुषों को साथ डीआईजी से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिस पर डीआईजी ने क्षेत्राधिकारी के स्तर से जांच करा कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय सैनी तथा सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed