{"_id":"633f3ad5a1ba9c15144789b2","slug":"salon-operator-couple-threatening-indecency-bjp-leader-sued-city-office-news-ali3020695165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सैलून संचालक दंपती से अभद्रता और धमकाने का आरोप, भाजपा नेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सैलून संचालक दंपती से अभद्रता और धमकाने का आरोप, भाजपा नेता पर मुकदमा
Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:00 AM IST
सार
सैलून के संचालक दंपती से अभद्रता व धमकाने का आरोप भाजपा नेता कुशलपाल सिंह पर लगा है। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस के सेंटर प्वाइंट समद रोड के एक नामचीन सैलून के संचालक दंपती से अभद्रता व धमकाने का आरोप भाजपा नेता कुशलपाल सिंह पर लगा है। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। बता दें कि कुशलपाल सिंह भाजपा में ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री तक रह चुके हैं।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार प्रयाग सरोवर क्वार्सी की शालिनी उपाध्याय का आरोप है कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता के पुत्र उनके समद रोड स्थित सैलून पर आए थे। जहां काम कराने पर नियमानुसार छूट दी गई, मगर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए उनके पिता कुशलपाल सिंह ने धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सैलून पर भी अभद्रता की और पति सौरभ उपाध्याय को फोन पर अभद्रता कर जमकर धमकाया। साथ ही, गालियां दीं। इस पर पुलिस को रिकार्डिंग सहित तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार प्रकरण में अभद्रता व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इधर, भाजपा नेता कुशलपाल सिंह का आरोप है कि उधारी को लेकर उससे कहा गया था। इस पर शराब के नशे में सौरभ ने पहले अभद्रता की। उस बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और फिर आधी अधूरी रिकार्डिंग पुलिस को पेश कर दी है। मेरे पास भी उससे जुड़ा पूरा हिसाब व रिकार्डिंग हैं, जिन्हें पुलिस को पेश किया जाएगा।