फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salary of absentee sweepers stopped

Aligarh News: लीकेज, गंदगी पर नगर आयुक्त दिखे नाराज, अनुपिस्थत सफाई कर्मचारियों का रोका वेतन

Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शहर में घूमकर सफाई व्यवस्था का  निरीक्षण किया। लीकेज और नालियों की सफाई से नगर आयुक्त खुश नहीं  दिखे। कई सफाई कर्मचारी अनुपिस्थत भी मिले। अनुपिस्थत सफाई करर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Salary of absentee sweepers stopped
नगर निगम - फोटो : google

विस्तार

अलीगढ़ के सासनीगेट चौराहे से भुजपुरा चौराहे तक लीकेज और नालियों की सफाई संतोषजनक न मिलने, क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के अनुपस्थित होने और भुजपुरा चौराहे पर संबंधित एसएफआई के मौजूद न होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, पार्षद हाफिज अब्बासी के साथ भुजपुरा चौराहा और शाहजमाल में सफाई व्यवस्था का हाल जाना। एसएफआई बिशन सिंह से स्पष्टीकरण और वार्ड में नालियों की तली झाड़ सफाई का अभियान चलाने के साथ-साथ नालियों की जीआईएस मैपिंग का ब्यौरा मांगा गया। शाह जमाल डबल टंकी रोड पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने ईदगाह के सामने नाले की तली, झाड़ साफ -सफाई कराए जाने के लिए प्लान तैयार कर शीघ्र सफाई कराए जाने के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन


शाह जमाल क्षेत्र में भी निर्धारित संख्या से सात कर्मचारियों के अनुपस्थित होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और मौके पर अपर नगर आयुक्त को कार्य में लापरवाही बरतने वाले सेनेटरी सुपरवाइजर और एसएफआई अनिल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहने को कहा।  10 दिन चलने वाले नालियों की तली झाड़ सफाई अभियान के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है, साथ ही इसकी रोजाना मानीटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, प्रभात आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed