फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sakshi stood first in dance and Karishma in singing

Aligarh News: नृत्य में साक्षी और गायन में करिश्मा रहीं प्रथम

Sat, 25 Mar 2023 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sakshi stood first in dance and Karishma in singing
टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संगीत विभाग में नवरात्र के उपलक्ष्य में देवी आराधना के गीत और नृत्य प्रतियोगिता हुई। नृत्य प्रतियोगिता में साक्षी भारद्वाज प्रथम, भावना कुमारी, स्नेहा वैरागी द्वितीय, ऋंतभरा जादौन और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कशिश और करीना को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। गायन प्रतियोगिता में करिश्मा प्रथम, निधि द्वितीय, मुस्कान और वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कीर्ति और दीक्षा को मिला। प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संगीत की छात्रा परिषद के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। तबले पर संगीत विभाग की प्रभारी डॉ. ब्रजरानी शर्मा, हारमोनियम पर प्रो. सीमा बंसल और मंजीरे पर डॉ. स्मृति कौशिक ने संगत की। गायन और नृत्य की प्रतियोगिता में लगभग 40 छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed