फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Russia Ukraine War

रूस-यूक्रेन युद्ध : रोमानिया की ठंड से बेहाल हो गईं बेटियां

Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War
खारकीव हॉस्टल में अलीगढ़ की ऋषिता जादौन। - फोटो : CITY OFFICE
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की मुसीबतें बढ़ती जा रहीं हैं। रोमानिया सीमा पर ठहरी अलीगढ़ की बेटी मिशिका एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बस का इंतजार कर रही है, जबकि रिशिता समेत सैकड़ों विद्यार्थी अपने खारकीव स्थित हॉस्टल से निकलकर रेलवे स्टेशन पर फंस गए। अपने बच्चों को लेकर परिजन चिंतित हैं। एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं। बृहस्पतिवार के भोर में अलीगढ़ के छात्रों के दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की संभावना है।
विज्ञापन

यूक्रेन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहीं मिशिका वार्ष्णेय की मां ममता वार्ष्णेय ने बताया कि मिशिका 24 घंटे पहले रोमानिया सीमा पर पहुंच गई थी। उन्हें सीमा पर बने टेंट में ठहराया गया, जहां खाने-पीने का इंतजाम है। मगर हाड़ कंपाने वाली ठंड से वह बेहाल है। हालांकि, टेंट में रुके विद्यार्थियों को टोपीदार जैकेट मुहैया कराई गई, जो ठंड में नाकाफी साबित हो रही है। दस बच्चों के समूह में रोमानिया का सिम दिया गया है, जिससे अलग-अलग समय पर अपने परिजनों से बात कर पा रही हैं। साकेत विहार कॉलोनी आगरा रोड निवासिनी ममता वार्ष्णेय ने कहा कि बुधवार को सुबह 11 बजे उनकी मिशिका से बात हुई थी। वह बस का इंतजार कर रही है, क्योंकि इसी बस से एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
विज्ञापन

खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, यूक्रेन से एमबीबीएस प्रथम वर्ष कर रहीं रिशिता जादौन सात फरवरी 2022 को अलीगढ़ से यूक्रेन गई थीं। रिशिता की मां सुनीता सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे तक बेटी खारकीव हॉस्टल में थी। यहां लगातार गोलाबारी की आवाजें आ रहीं थीं जिससे डर का माहौल बना हुआ है। वह अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची, लेकिन काफी भीड़ होने पर वह ट्रेन पर नहीं चढ़ सकी। रेलवे स्टेशन पर फंस गईं। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में करीब 400 विद्यार्थी थे, जिन्हें दिन में एक वक्त का खाना मिलता था, क्योंकि खाद्य सामग्री तकरीबन खत्म हो चुकी है। गांधी नगर निवासी गोपालदास ने बताया कि उनकी बेटी खुशी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह रोमानिया के एयरपोर्ट बुखारेस्ट में बने शिविर में है। पांच-पांच शिविर में तकरीबन 10 हजार विद्यार्थी ठहरे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को भोर में पांच-छह फ्लाइट भारत आ सकती हैं, जिसमें अलीगढ़ के विद्यार्थी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed