फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Russia Ukraine Tension: 45 MBBS indian students trapped in Ukraine

Russia Ukraine Tension: यूक्रेन में फंसे उत्तर प्रदेश के 45 एमबीबीएस विद्यार्थी

Wed, 16 Feb 2022 01:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसी फाल्गुनी धीरज की मां काजल धीरज ने बताया कि तीन दिन पहले ही यूक्रेन छोड़ने का फरमान सुना दिया था, लेकिन भारतीय दूतावास ने स्थिति को गंभीरतापूर्व नहीं लिया। दूतावास ने भारत सरकार को सही समय पर इस भयावह स्थिति की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Russia Ukraine Tension: 45 MBBS indian students trapped in Ukraine
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के 45 एमबीबीएस के विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे है। विद्यार्थियों के परिजनों ने बुधवार को डीएम और कमिश्नर से मुलाकात करके यूक्रेन में फंसे बच्चों को वापस लाने की मांग की है। यह विद्यार्थी यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों ने फंसे विद्यार्थियों को एअरलिफ्ट कराने की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन


यूक्रेन में फंसी फाल्गुनी धीरज की मां काजल धीरज ने बताया कि तीन दिन पहले ही यूक्रेन छोड़ने का फरमान सुना दिया था, लेकिन भारतीय दूतावास ने स्थिति को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया। यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भारत सरकार को सही समय पर इस भयावह स्थिति की जानकारी नहीं दी। यूक्रेन में फंसे छात्रों के कारण अलीगढ़ में उनके परिजन काफी चिंतित हैं।

विज्ञापन

छात्रा नियम रशीद के पिता शेख रशीद ने बताया कि यूक्रेन से भारत आने वाली हवाई सेवा निरस्त है। हवाई यात्रा के जहां 22 हजार रुपये लगते थे, अब डेढ़ लाख से दो लाख रुपये लिए जा रहे हैं। अलीगढ़ के रहने वाले भारतीय छात्र परेशान है और प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री के साथ ही दूतावस को मेल, ट्वीट कर रहे हैं।

डीएम को दिया पीएम के नाम ज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे अध्ययनरत छात्रों की शिक्षा व खासकर उनकी सुरक्षा को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित प्रतिवेदन अलीगढ़ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी को दे चुके हैं। यूक्रेन से सुरक्षित निकलने के लिए प्रधानमंत्री को मेल किया गया है। अलीगढ़ में रह रहे परिवार यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे अपने बच्चों से संपर्क में है, लेकिन युद्ध की स्थिति में यह संपर्क टूट सकता है।

कोविड 19 की वजह से भी छात्रों की शिक्षा पर खासा प्रभाव पड़ा है. वहीं, यूक्रेन में युद्ध के हालात पर वहां इंडियन एम्बेसी द्वारा भारतीय छात्रों को अचानक 15 फरवरी  को यूक्रेन छोड़ने की एडवाइजरी जारी करने से परिवार गहरी पशोपेश में है। यूक्रेन में युद्ध संकट की वजह से वहां से दिल्ली/भारत की वापसी की फ्लाइट का किराया भी डेढ़ लाख से दो लाख रुपयों तक प्रति यात्री लिया जा रहा है, जबकि नॉर्मल समय में ये किराया 22-23 हजार रुपया होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed