फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Russia-Ukraine Crisis : Indain Students in Ukraine make tearful pleas to govt for safe return

यूक्रेन-रूस युद्ध : अभिभावकों ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद, आज आएंगे अलीगढ़ से दिल्ली

Fri, 25 Feb 2022 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 01:34 AM IST
सार

एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 45 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। उन्हें बुलाने के लिए उनके परिजनों ने डीएम व कमिश्नर के साथ भारत सरकार से गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन
Russia-Ukraine Crisis : Indain Students in Ukraine make tearful pleas to  govt for safe return
यूक्रेन और रुस में चल रहे युद्ध की खबरों को टीवी पर देखते यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध होने से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 45 बच्चों के अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई है। अभिभावकों ने इस मामले में प्रधानमंत्री से मदद मांगी है। इस सिलसिले में वह शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की तड़के रूस ने यूक्रेन पर बमबारी शुरू कर दी। इससे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे बच्चों के अभिभावक परेशान हो गए। इस संबंध में धीरज पैलेस में इंडो-यूक्रेन मेडिकल स्टूडेंट्स गार्जियन एसोसिएशन की बैठक हुई, जहां टीवी चैनल पर प्रसारित खबरों को देखकर अभिभावकों के माथे पर सिकन थी। वह पल-पल की जानकारी लेते रहे। अलीगढ़ के कुछ बच्चों के बीच में ही फंस जाने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इमरजेंसी लागू कर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। अधिकांश बच्चों की फ्लाइट की टिकटें बुक हो गई थीं, लेकिन अब सब स्थगित हो गया है।
विज्ञापन


मोबाइल की बैटरी खत्म होने की वजह से बच्चों का कुछ समय के लिए अभिभावकों से संपर्क टूट गया था, वह सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। उन के पास जो खाद्य सामग्री थी, वह भी खत्म हो रही है। बैठक में बच्चों के भारत सुरक्षित वापस आने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानमंत्री मोदी से यूक्रेन में फंसे अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश के बच्चों को सुरक्षित रूप से भारत में एयरलिफ्ट करवाने की अपील की है। इस अवसर पर ममता वार्ष्णेय, पुनीत अरोरा, डॉ. विश्वमित्र आर्य, सुधा सिंह, प्रदीप वार्ष्णेय, रतन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे हैं जिले के 45 विद्यार्थी
एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले 45 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। उन्हें बुलाने के लिए उनके परिजनों ने डीएम व कमिश्नर के साथ भारत सरकार से गुहार लगा चुके हैं। इंडो-यूक्रेन गार्जियन एसोसिएशन के संयोजक पंकज धीरज के अनुसार, जिले के 45 विद्यार्थी हैं, जो यूक्रेन के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें माधवी अरोरा, नेअम रशीद, रितिक शिरोमणि, फाल्गुनी धीरज, रितिक वार्ष्णेय, सार्थक उपाध्याय आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed