फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rules and zones will be decided for running e rickshaw in Aligarh

अलीगढ़ में ई रिक्शा चलाने के लिए नियम-जोन होंगे तय

Fri, 13 Aug 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rules and zones will be decided for running e rickshaw in Aligarh
शहर में बेतरतीब तरीके से बढ़ रहे ई-रिक्शा जाम का कारण बन रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियम और जोन निर्धारण का प्लान तैयार किया है। साथ ही ई-रिक्शा चालकों को आई कार्ड मिलेगा। हर जोन के रूट तय होंगे और उन रूट के हिसाब से रंग भी निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की पग पर चल रहे शहर में जाम की समस्या से जनता जूझ रही है। इस समस्या के पीछे ई-रिक्शाओं को जिम्मेदार ठहराया गया है। वर्तमान में जिले में पांच हजार के करीब ई-रिक्शा संचालित हैं, जबकि परिवहन विभाग की ओर से मात्र 2200 के करीब ई-रिक्शा ही पंजीकृत हैं। अब सभी ई-रिक्शाओं का पंजीकरण करने, चालकों का आई-कार्ड जारी करने का आदेश डीएम ने पिछले दिनों दिया है। इसके अलावा शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए जोन निर्धारित करने, जोन के हिसाब से रंग निर्धारित करने का आदेश नगर निगम को दिया गया है। इसमें यह भी ध्यान रखने को कहा कि जो ई-रिक्शा चालक जिस जोन का निवासी हो, उसे उसके होम जोन में ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही पुराने और जर्जर ई-रिक्शाओं को शहर की सड़कों से हटाने का भी आदेश जारी किया है। इसके साथ ही शहर में जो भी नाबालिग ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को जारी किए हैं।
विज्ञापन

लाइसेंस होता है जारी, परिवहन विभाग से मिलती है आरसी
एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को भी परिवहन विभाग की ओर से अलग से संचालन का लाइसेंस मिलता है। यह लाइसेंस 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों को मिलता है। इसके साथ ही विभाग में यह भी प्रावधान है कि जब भी कोई नया ई-रिक्शा सड़क पर संचालन के लिए आएगा तो उसका टैक्स कटवाते हुए विभाग में पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उक्त ई-रिक्शा के नाम पर आरसी जारी होगी, जिसके आधार पर उसे वैध माना जाएगा। वर्तमान में शहर में सिर्फ 2200 के करीब ई-रिक्शा वर्तमान में वैध हैं। जबकि अवैध तौर पर 3000 से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि थानों में स्थान अभाव के चलते ई-रिक्शा सीज करने में परेशानी आती है, इसके चलते अभियान ठीक से नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed