{"_id":"61bb8b90bc6da61f6c681534","slug":"ruckus-of-chaotic-elements-outside-the-college-city-office-news-ali2807500155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कॉलेज के बाहर अराजक तत्वों का हंगामा, चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कॉलेज के बाहर अराजक तत्वों का हंगामा, चार पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहलीगेट क्षेत्र के एसएसडी इंटर कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार को कुछ अराजक तत्वों ने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। कॉलेज प्रशासन को दो बार पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने मौके से चार युवकों को बाइक व स्कूटी समेत हिरासत में लिया है। देर रात तक समझौते की बात जारी थी।
वित्तविहीन शिक्षक खंड आगरा के प्रभारी पवन शर्मा के अनुसार एसएसडी इंटर कॉलेज के बाहर अक्सर कुछ अराजक तत्व खड़े रहते हैं। इनकी हरकतों से कॉलेज में आने वाली कई छात्राओं ने आना बंद कर दिया है। आरोप है कि दो दिन पहले उन्होंने कॉलेज के शिक्षक साथियों के साथ अराजक तत्वों को वहां न खड़े होने की हिदायत दी थी। तब तो सभी चले गए। बृहस्पतिवार को वे फिर से आ धमके और हंगामा करने लगे। इस पर उन्होंने देहलीगेट पुलिस को खबर दी तो घटनास्थल रोरावर क्षेत्र का बताया गया। वहां खबर दी गई तो दो पुलिस कर्मी वहां आ गए। जिन्हें देख अराजक तत्व एक दुकान में जा घुसे। पुलिस कर्मियों के चले जाने के बाद 20-25 युवक फिर से कॉलेज के बाहर आ गए और धमकी देने लगे। इस पर दोबारा पुलिस बुलाई गई तो मौके से बाइक सवार चार युवकों को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस मामले में पवन शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक देहलीगेट प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामला छात्र गुटों से जुड़ा हुआ है। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।