फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus at Seema Multiplex for bad Print quality of The Kashmir files

अलीगढ़: सीमा टॉकीज में द कश्मीर फाइल्स के प्रिंट को लेकर युवकों ने किया हंगामा

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at Seema Multiplex for bad Print quality of The Kashmir files
बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित सीमा टॉकीज में मंगलवार को द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रिंट को लेकर दर्शकों व सिनेमा मैनेजर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने मैनेजर के साथ अभद्र व्यवहार किया। टॉकीज में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीमा टॉकीज में कुछ दर्शकों का ग्रुप द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख रहा था। आरोप है कि इंटरवल के दौरान कुछ युवक मैनेजर अक्षय दीक्षित के पास पहुंचे। उन्होंने फिल्म के प्रिंट को लेकर उनसे शिकायत की। मैनेजर के समझाने पर उन्होंने हाल में नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि हॉल में लगे गमले तोड़ दिए। अपने दोस्तों को भी बुला लिया। स्टॉफ द्वारा समझाने पर भी वह शांत होने को तैयार नहीं थे। स्टॉफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बन्नादेवी पुलिस दो पक्षों को थाने ले आई। बाद में दो पक्षों को समझा कर मामले को शांत करा दिया। इस संबंध में मैनेजर अक्षय दीक्षित ने बताया कि कुछ लोग हॉल में प्रिंट को लेकर बेवजह बवाल मचा रहे थे। जबकि अन्य दर्शकों को कोई शिकायत नहीं थी। पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed