फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruby Asif do Navratri and Ramadan together

Aligarh News: नवरात्र और रमजान एक साथ करेंगी रूबी आसिफ, मूर्ति पूजा करने पर मिली थी जिंदा जलाने की धमकी

Wed, 22 Mar 2023 04:26 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ् Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 04:26 AM IST
सार

रूबी खान ने कहा कि इस बार नवरात्र और रमजान एक साथ पड़ रहा है। वह भी एकता की पैरोकार हैं। ऐसे में वह उपवास और रोजा साथ रखेंगी। रोजा के लिए वह सहरी और इफ्तार करेंगी और नमाज पढ़ेंगी। वहीं नवरात्रि के लिए उपवास रखेंगी और पूजा-अर्चना भी करेंगी।

विज्ञापन
Ruby Asif do Navratri and Ramadan together
भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के जयगंज भाजपा मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद की प्रदेश मंत्री व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की जिला संयोजक रूबी आसिफ खान ने नवरात्र में उपवास और रमजान में रोजा रखने का एलान किया है। दुर्गा पूजा और गणेश चतुर्थी में मूर्ति रखने और पूजा करने पर कट्टरपंथियों से रूबी खान को जिंदा जलाने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन


रूबी खान ने कहा कि इस बार नवरात्र और रमजान एक साथ पड़ रहा है। वह भी एकता की पैरोकार हैं। ऐसे में वह उपवास और रोजा साथ रखेंगी। रोजा के लिए वह सहरी और इफ्तार करेंगी और नमाज पढ़ेंगी। वहीं नवरात्रि के लिए उपवास रखेंगी और पूजा-अर्चना भी करेंगी। रूबी ने दुर्गा पूजा पर मां दुर्गा की मूर्ति पूजा अर्चना के साथ स्थापित की थी। नवरात्रि में 9 दिन तक व्रत रखकर शांति, खुशहाली और अमन चैन की प्रार्थना भी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद गणेश चतुर्थी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी और विसर्जन भी किया था। इसके बाद वह कट्टरपंथी लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। उन्हें जिंदा जलाने की धमकी मिली थी। पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति पूजा इस्लाम के खिलाफ : मुफ्ती जाहिद
एएमयू के सुन्नी धर्मशास्त्र विभाग के पूर्व विभाग अध्यक्ष मुफ्ती प्रोफेसर जाहिद अली खान ने कहा कि इस्लाम में मूर्ति पूजा जायज नहीं है। कोई भी मुसलमान मूर्ति पूजा नहीं कर सकता है। अगर ऐसा करता है तो इस्लाम के खिलाफ है। ऐसे में न तो रोजा माना जाएगा और न ही नमाज मुकम्मल होगी।


पूजा और इबादत में करें एक का चुनाव : योगी कौशलनाथ
अचल स्थित श्रीगिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने रूबी के रोजा और उपवास रखने पर कहा कि उन्हें एक पद्धति का चुनाव करना होगा। दोनों की पूजा और इबादत पद्धति अलग है। अगर उन्हें पूजा-अर्चना पसंद है, तो वह सनातन धर्म में आ जाएं। वरना इस्लाम को ही मानती रहें। सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed