फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS gives the responsibility to youth

संघ ने युवाओं को सौंपी ब्रज की कमान

Mon, 29 Jun 2015 01:48 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Mon, 29 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

संघ ने युवाओं को सौंपी ब्रज की कमान

नगेश शर्मा

अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ब्रज प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग (प्रशिक्षण शिविर) के बाद पदाधिकारियों और क्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। रविवार को कासगंज में हुई पदाधिकारियों की बैठक में हुए फैसले के अनुसार चार विभाग प्रचारक बदले गए हैं और तीन को यथावत रखा है। खास बात ये है कि प्रांत के सातों विभागों में युवा प्रचारक नियुक्त किए गए हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है। बदलाव के अनुसार प्रशासनिक अलीगढ़ जिले को स्वतंत्र विभाग बनाया है। हाथरस जिले को अलीगढ़ विभाग से हटाकर मथुरा के साथ जोड़कर मथुरा को नया विभाग बनाया है। बदायूं विभाग को समाप्त कर बरेली से जोड़ दिया गया है। अलीगढ़ के विभाग प्रचारक उमाकांत को बरेली का विभाग प्रचारक बनाया गया है। इसी तरह हाथरस के जिला प्रचारक आनंद कुमार को अलीगढ़ का विभाग प्रचारक बनाया गया है। मथुरा के जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार को वहीं का विभाग प्रचारक बनाया गया है। फीरोजाबाद के विभाग प्रचारक अनुज कुमार को हटाकर झारखंड से बुलाकर भारतेंद्र कुमार को वहां का विभाग प्रचारक बनाया गया है। आगरा के विभाग प्रचारक हरीशंकर, शाहजहांपुर के विभाग प्रचारक दिनेश लवानिया और एटा के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार की जिम्मेदारी नहीं बदली गई है। बरेली के महानगर प्रचारक प्रमोद कुमार को हाथरस का जिला प्रचारक बनाया गया है। बदायूं के विभाग प्रचारक मुनीश कुमार को प्रांत का सह शारीरिक प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह बुलंदशहर के विभाग प्रचारक प्रदीप कुमार को प्रांत प्रचार प्रमुख बनाया गया है, जिनका केंद्र आगरा प्रांत मुख्यालय रहेगा। प्रांत कार्यालय प्रमुख कीर्ति कुमार को बरेली का सह विभाग प्रचारक बनाया गया है। फीरोजाबाद के विभाग प्रचारक अनुज कुमार को प्रांत घोष प्रमुख नियुक्त किया गया है। 

शिकोहाबाद में हुए संघ शिक्षा वर्ग के बाद कासगंज में हुई वार्षिक बैठक के तहत जिम्मेदारियों में परिवर्तन किए गए हैं। 15 नए विस्तारक निकाले गए हैं जो संघ की योजना के विभिन्न स्थानों पर कार्य करेंगे। इस बार प्रांत में प्रचारकों की युवा टीम है। 

- दिनेश कुमार, ब्रज प्रांत प्रचारक 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed